मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

वायु सेना दिवस पर महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर में गूँजा शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश

उदयपुर। वायु सेना दिवस के अवसर पर अंबामाता स्थित महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर में शौर्य, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रसेवा की भावना से

WAf𝕏TGin✉🖨
वायु सेना दिवस पर महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर में गूँजा शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश

उदयपुर। वायु सेना दिवस के अवसर पर अंबामाता स्थित महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर में शौर्य, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रसेवा की भावना से ओतप्रोत प्रेरणादायी समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विंग कमांडर अभिनव सांखला, कमांडिंग ऑफिसर, 6 राजस्थान एयर स्क्वाड्रन एनसीसी (उदयपुर) ने विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स से संवाद कर उनमें देशसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को सशक्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के बैंड दल द्वारा प्रस्तुत गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ। महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर एवं महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि का अनुशासित एस्कॉर्ट किया।

विद्यालय के मानद् निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने उनका स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट किया।

अपने संबोधन में शर्मा ने भारतीय वायु सेना की साहस, अनुशासन, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से जीवन में अनुशासन, परिश्रम, नेतृत्व और राष्ट्रनिष्ठा को अपनाने का आह्वान किया।

विंग कमांडर अभिनव सांखला ने भारतीय वायु सेना के गौरवशाली इतिहास, आधुनिक तकनीक और चुनौतियों से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए। उन्होंने सफलता के लिए निरंतर प्रयास, लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा, “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कठोर अनुशासन, निरंतर लक्ष्य-साधना और विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य न खोना ही जीवन की असली उड़ान है।”

समारोह के अंत में हेड बॉय दीपांश आमेटा ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अनुशासन, राष्ट्रसेवा और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी अनुभव बना।