उदयपुर। उदयपुर सांसद व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मन्नालाल रावत ने भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के काशी क्षेत्रीय कार्यालय में उत्तरप्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक ली जिसमें प्रदेश अध्यक्ष इं. विद्याभूषण जी गोंड, पूर्व अध्यक्ष डॉ संजय गोंड सहित नव गठित कार्यकारी के उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, मंत्री, जिला अध्यक्ष सहित प्रमुख पदाधिकारियों, युवा साथियों व माता-बहनों ने भाग लिया।वंदेमातरम के साथ शुभारंभ इस बैठक में संगठनात्मक विषय, जनजाति समाज के मुद्दे, जनजातियों के बारे में सोशल मीडिया पर प्रचलित विचार के साथ ही राज्य में डबल इंजन की सरकार की योजनाओं व प्रवाह पर विस्तृत संवाद किया गया।बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव से कई उपयोगी विचार रखें।
सांसद डॉ रावत ने केंद्र की जनजातीय विकास की बड़ी योजनाओं व सहानुभूति के विचारों से सभी को अवगत कराया।
साथ ही संगठन की रीति-नीति, विचारधारा में मूल जनजातीय दृष्टि, प्रभाव में तुलनात्मक तत्व और मोदी जी व योगी जी की सरकारों की युगांतरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और अपील की कि इन योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार हो ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सके।सांसद डॉ रावत ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर बनना, जनजाति गौरव को बढ़ाता है, क्योंकि शबरी माता का ऐतिहासिक प्रसंग आदिवासी समाज का गौरवशाली इतिहास का अंग है।
ऐसे में समाजवादी पार्टी की सरकार ने जब राम भक्तों पर गोली चलाई तो वह जनजातियों के इतिहास को धूमिल करना ही है।
इसलिए उत्तर प्रदेश का जनजाति समाज एसपी को समर्थन नहीं दे सकता।उन्होंने कहा कि स्वाधीनता के आरंभिक वर्षों में कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण आदिवासी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बिगड़ी।
वहां गरीबी अशिक्षा अभाव बढ़ा और विकास विरोधी नक्सलवाद का नासुर 126 जिलों तक पहुंच गया। धर्मांतरण भी खूब बढ़ा, जिससे भटकाव बढ़ा।
इसलिए कांग्रेस के समर्थन में आदिवासी समाज कभी नहीं हो सकता है।सांसद डॉ रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, एनडीए ने 1999 में केंद्र में जनजाति मंत्रालय दिया।
संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए 2003 में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पहली बार जनजाति समाज की बेटी को राष्ट्रपति बनाया।
प्रधानमंत्री जनमन योजना दी। और 79 हजार करोड़ की धरती आबा जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान दिया।
इसलिए जनजाति समाज में संदेश है कि भाजपा ही जनजाति हितेषी पार्टी है।
यह एक ही है जिसे भारतीय जनता पार्टी व एनडीए गठबंधन कहते हैं।शिक्षकों व छात्रों से किया संवाद :डॉ रावत ने बनारस हिन्दू विश्ववि़द्यालय में जनजाति समाज के शिक्षकों व छात्रों से भी आत्मीय संवाद किया।काशी विश्वनाथ के दर्शन किए : डॉ रावत ने काशी में बैठक के बाद काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और महादेव से देश में खुशहाली की कामना की।
इस मौके पर स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बडी संख्या में उपस्थित रहे।
