मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 16 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

बीसीआई अल्फा की वर्कप्लेस विजिट में सदस्यों ने जानी सीए कार्यालय की कार्यप्रणाली

बिजनेस नेटवर्किंग के साथ प्रोफेशनल अनुभवों और कार्यशैली को समझने का मिला अवसर

मुख्य बिंदु
  • बिजनेस सर्किल इंटरनेशनल (बीसीआई) की ओर से सदस्यों के बीच आपसी व्यावसायिक संबंधों को मजबूत बनाने, एक-दूसरे के व्यवसाय को समझने और नए बिजनेस अवसर विकसित करने के उद्देश्य से नियमित रूप से वर्कप्लेस विजिट आयोजित की जाती हैं।
  • इसी कड़ी में बीसीआई अल्फा की वर्कप्लेस विजिट सीए अभिनव अग्रवाल के वर्क प्लेस अग्रवाल अभिनव एंड एसोसिएट्स पर हुई।
  • बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई का उद्देश्य केवल बिजनेस नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि सदस्यों को एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र, अनुभव और व्यावसायिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना भी है।
  • वर्कप्लेस विजिट इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे सदस्यों को विभिन्न व्यवसायों को नजदीक से समझने और आपसी सहयोग की संभावनाएं तलाशने का अवसर मिलता है।
  • उन्होंने बताया कि सीए अभिनव अग्रवाल के कार्यालय में आयोजित इस विजिट के दौरान उपस्थित सदस्यों ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी कार्यालय की कार्यप्रणाली को विस्तार से देखा और समझा।
WAf𝕏TGin✉🖨
बीसीआई अल्फा की वर्कप्लेस विजिट में सदस्यों ने जानी सीए कार्यालय की कार्यप्रणाली

उदयपुर। बिजनेस सर्किल इंटरनेशनल (बीसीआई) की ओर से सदस्यों के बीच आपसी व्यावसायिक संबंधों को मजबूत बनाने, एक-दूसरे के व्यवसाय को समझने और नए बिजनेस अवसर विकसित करने के उद्देश्य से नियमित रूप से वर्कप्लेस विजिट आयोजित की जाती हैं। इसी कड़ी में बीसीआई अल्फा की वर्कप्लेस विजिट सीए अभिनव अग्रवाल के वर्क प्लेस अग्रवाल अभिनव एंड एसोसिएट्स पर हुई।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई का उद्देश्य केवल बिजनेस नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि सदस्यों को एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र, अनुभव और व्यावसायिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना भी है। वर्कप्लेस विजिट इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे सदस्यों को विभिन्न व्यवसायों को नजदीक से समझने और आपसी सहयोग की संभावनाएं तलाशने का अवसर मिलता है।

उन्होंने बताया कि सीए अभिनव अग्रवाल के कार्यालय में आयोजित इस विजिट के दौरान उपस्थित सदस्यों ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी कार्यालय की कार्यप्रणाली को विस्तार से देखा और समझा।

इस दौरान कार्यालय में होने वाले विभिन्न वित्तीय एवं अकाउंटिंग संबंधी कार्यों, टैक्सेशन, ऑडिट, क्लाइंट मैनेजमेंट तथा प्रोफेशनल सेवाओं के संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की।

सदस्यों ने सीए कार्यालय में कार्यों के व्यवस्थित संचालन, टीमवर्क, दस्तावेजों के प्रबंधन और क्लाइंट्स को दी जाने वाली सेवाओं की प्रक्रिया को भी करीब से जाना।

सीए अभिनव अग्रवाल ने अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार एक चार्टर्ड अकाउंटेंसी फर्म विभिन्न व्यवसायों एवं संस्थानों को वित्तीय और कर संबंधी सेवाएं प्रदान करती है।

सदस्यों ने उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा अपने सवालों के माध्यम से कार्यप्रणाली को और बेहतर ढंग से समझा। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह करीर, अरुण चोबीसा, राम रतन डाड़, सी.पी. शर्मा, ताहिर रजा, संजय गुप्ता सहित बीसीआई के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।