मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

श्रीगंगानगर में तीन दिवसीय आंगनवाड़ी ओलंपिक का समापन

श्रीगंगानगर। महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर में 21 से 23 अक्टूबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय आंगनवाड़ी

WAf𝕏TGin✉🖨
श्रीगंगानगर में तीन दिवसीय आंगनवाड़ी ओलंपिक का समापन

श्रीगंगानगर। महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर में 21 से 23 अक्टूबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय आंगनवाड़ी ओलंपिक का शुक्रवार को समापन हुआ।

इस वर्ष आयोजन की थीम ’“स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन”’ रही।आंगनवाड़ी ओलंपिक के अंतर्गत 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न खेलकूद गतिविधियां आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं में बाधा दौड़, मेंढक दौड़, रिले रेस, सितोलिया, धागे में मोती/पत्ते पिरोना, बाल्टी/डिब्बे में गेंद डालना, रुमाल झपट्टा, 100 मीटर दौड़, नींबू दौड़, म्यूजिकल चेयर एवं खो-खो जैसी गतिविधियां शामिल रहीं।इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में शारीरिक सक्रियता, समन्वय, संतुलन, सहयोग, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

बच्चों ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भागीदारी की। समापन अवसर पर बच्चों का उत्साहवर्धन करने तथा उनकी सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें छोटे-छोटे ’गिफ्ट हैम्पर्स’ प्रदान किए गए।

इससे बच्चों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली।आंगनवाड़ी ओलंपिक का उद्देश्य खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था में खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के महत्व के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

आयोजन को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं संबंधित कार्मिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक श्री ऋषभ जैन ने बताया कि बच्चों के स्वस्थ विकास, खेल भावना एवं सीखने की सहज प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने हेतु इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।