उदयपुर। लायंस इंटरनेशनल सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब उदयपुर अशोका की ओर से फतेहसागर की पाल पर “बीट डायबिटीज – मधुमेह मुक्त जीवन” विषय पर मधुमेह जागरूकता एवं निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया।लायंस क्लब उदयपुर अशोका के संस्थापक अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने बताया कि शिविर में आमजन को मधुमेह के कारणों, लक्षणों, बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर मधुमेह की निःशुल्क जांच का लाभ उठाया तथा मधुमेह से बचाव एवं नियंत्रण के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम में लायंस क्लब उदयपुर अशोका के साथ लायंस क्लब श्रीजी एवं लायंस क्लब एलीट के सदस्यों ने भी सहभागिता की और सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर लायंस क्लब उदयपुर अशोका के अध्यक्ष लायन धर्मवीर सिंह देवल, सचिव लायन समीर रोहिड़ा, कोषाध्यक्ष लायन मनीष जैन, लायन शगुन जैन एवं लायन नीलेश डोडेजा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
