मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

दिव्यांगजन कल्याण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा समाज कल्याण सप्ताह के समापन के अवसर पर बुधवार को दिव्यांगजन कल्याण दिवस का कार्यक्रम

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा समाज कल्याण सप्ताह के समापन के अवसर पर बुधवार को दिव्यांगजन कल्याण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेषक द्वारा दिव्यांगजन के विधिक हक एवं देय सुविधाओं पर प्रकाष डालते हुए दिव्यांगजन को कल्याणकारी राज्य की अवधारणा समझाते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने को प्रोत्साहित किया गया।सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हर्षित पंचोली द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंषन, विषेष योग्यजन विवाह योजना, विषेष योग्यजन ऋण योजना के संबंध में विषेष रूप से जानकारी देकर पात्र जनों को लाभ लेने की प्रक्रिया बतायी गयी।संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम में चयनित दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, केलीपर्स एवं वॉकर जैसे सहायक अंग उपकरण वितरीत किये गये।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व नारायण सेवा संस्थान परिसर में संचालित विषेष विद्यालय का निरीक्षण करते हुए आवष्यक दिषा-निर्देष प्रदान किये।