मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

बीसीआई अल्फा एवं बीसीआई उत्सव की वर्कप्लेस विजिट से बढ़े आपसी संपर्क और बिजनेस कोलैबोरेशन के अवसर

बेसलार्ड स्टूडियोज और श्रुति द स्कूल ऑफ म्यूजिक में सदस्यों ने साझा किए अनुभव, नए बिजनेस अवसरों पर हुई चर्चा

WAf𝕏TGin✉🖨
बीसीआई अल्फा एवं बीसीआई उत्सव की वर्कप्लेस विजिट से बढ़े आपसी संपर्क और बिजनेस कोलैबोरेशन के अवसर

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के अंतर्गत बीसीआई अल्फा की ओर से ऐकार्थ पुरोहित के वर्कप्लेस बेसलार्ड स्टूडियोज तथा बीसीआई उत्सव की ओर से शिखा बेहल के वर्कप्लेस श्रुति द स्कूल ऑफ म्यूजिक में वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया गया।

दोनों विजिट का उद्देश्य मेंबर्स के बीच बिजनेस नेटवर्किंग, नॉलेज शेयरिंग और आपसी कोलैबोरेशन को बढ़ावा देना रहा।बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट बीसीआई की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से मेंबर्स एक-दूसरे के बिजनेस को करीब से समझते हैं, अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हैं और नए बिजनेस ऑपर्च्युनिटीज तलाशते हैं।बीसीआई अल्फा के प्रेसिडेंट पुष्कर पुरोहित ने बताया कि इस तरह की विजिट मेंबर्स को आपस में कनेक्ट करने, प्रोफेशनल रिलेशनशिप मजबूत करने और बिजनेस ग्रोथ के नए अवसर तलाशने का प्लेटफॉर्म प्रदान करती हैं।बीसीआई अल्फा के वाइस प्रेसिडेंट एवं होस्ट ऐकार्थ पुरोहित ने बताया कि बेसलार्ड स्टूडियोज में वर्कप्लेस विजिट के दौरान मेंबर्स को स्टूडियो की वर्किंग प्रोसेस, कार्यप्रणाली और वर्क से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को करीब से समझने का अवसर मिला।

मेंबर्स ने स्टूडियो के कामकाज के बारे में जानकारी प्राप्त की और कार्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को जाना।बीसीआई उत्सव के प्रेसिडेंट संजीव पटवा ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट के माध्यम से मेंबर्स को अलग-अलग फील्ड में काम कर रहे एंटरप्रेन्योर्स के वर्क को करीब से जानने और एक-दूसरे के एक्सपीरियंस से सीखने का अवसर मिलता है।

श्रुति द स्कूल ऑफ म्यूजिक की विजिट ने बिजनेस नेटवर्किंग के साथ म्यूजिक फील्ड को जानने का अवसर भी प्रदान किया।बीसीआई उत्सव की मेंबर एवं होस्ट शिखा बेहल ने बताया कि श्रुति द स्कूल ऑफ म्यूजिक में वर्कप्लेस विजिट के दौरान मेंबर्स ने म्यूजिक एजुकेशन की कार्यप्रणाली, म्यूजिक ट्रेनिंग के तरीकों और स्टूडेंट्स को संगीत सिखाने की प्रक्रिया को करीब से समझा।

उन्होंने म्यूजिक इंस्टीट्यूट की गतिविधियों और संगीत शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की।इस अवसर पर बीसीआई अल्फा से मुकेश माधवानी, एकार्थ पुरोहित, देवेन्द्र सिंह करीर, दिलीप बालचंदानी, विप्लव जैन, मनीष जोशी, सीपी शर्मा, कन्हैया राजगोपाल, अनुराग ऐरन, अभिनव, रतन सिंह सोलंकी, रीना गोस्वामी, चेतना सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

बीसीआई उत्सव वर्क प्लेस विजिट में संजीव पटवा, हीना पथिक, आलोक गुप्ता, पूजा देविजा, गिरीश शर्मा, शिखा बहल, गणपत सालवी आदि उपस्थित थे।