मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

बीसीआई अल्फा की वर्कप्लेस विजिट कल एकार्थ पुरोहित के बेसलार्ड स्टूडियोज में

बिजनेस नेटवर्किंग, म्यूजिक और वीडियो प्रोडक्शन की बारीकियों को जानेंगे मेम्बर्स

मुख्य बिंदु
  • बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के अल्फा चैप्टर की ओर से कल 25 अक्टूबर को शाम 5 से 7 बजे तक वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया जाएगा।
  • यह विजिट बीसीआई अल्फा के वाइस प्रेसिडेंट एवं होस्ट ऐकार्थ पुरोहित के वर्कप्लेस बेसलार्ड स्टूडियोज उदयपुर में होगी।
  • वर्कप्लेस विजिट के माध्यम से सदस्यों को नए कनेक्शंस बनाने, एक्सपीरियंस शेयर करने और भविष्य में बिजनेस कोलैबोरेशन की संभावनाएं विकसित करने का अवसर मिलेगा।
  • बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट बीसीआई की एक महत्वपूर्ण पहल है।
  • इसके माध्यम से सदस्यों को एक-दूसरे के बिजनेस को करीब से समझने, नए आइडियाज शेयर करने और आपसी कोलैबोरेशन की संभावनाएं तलाशने का अवसर मिलता है।
  • इस तरह के आयोजन बिजनेस रिलेशनशिप को मजबूत बनाने और नए बिजनेस अपॉर्च्युनिटीज विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨
बीसीआई अल्फा की वर्कप्लेस विजिट कल एकार्थ पुरोहित के बेसलार्ड स्टूडियोज में

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के अल्फा चैप्टर की ओर से कल 25 अक्टूबर को शाम 5 से 7 बजे तक वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया जाएगा।

यह विजिट बीसीआई अल्फा के वाइस प्रेसिडेंट एवं होस्ट ऐकार्थ पुरोहित के वर्कप्लेस बेसलार्ड स्टूडियोज उदयपुर में होगी।

वर्कप्लेस विजिट के माध्यम से सदस्यों को नए कनेक्शंस बनाने, एक्सपीरियंस शेयर करने और भविष्य में बिजनेस कोलैबोरेशन की संभावनाएं विकसित करने का अवसर मिलेगा।बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट बीसीआई की एक महत्वपूर्ण पहल है।

इसके माध्यम से सदस्यों को एक-दूसरे के बिजनेस को करीब से समझने, नए आइडियाज शेयर करने और आपसी कोलैबोरेशन की संभावनाएं तलाशने का अवसर मिलता है।

इस तरह के आयोजन बिजनेस रिलेशनशिप को मजबूत बनाने और नए बिजनेस अपॉर्च्युनिटीज विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।बीसीआई अल्फा के प्रेसिडेंट पुष्कर पुरोहित ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट का उद्देश्य सदस्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करना और एक-दूसरे के बिजनेस मॉडल को समझना है।

ऐसे आयोजन न केवल नेटवर्किंग को मजबूत बनाते हैं, बल्कि बिजनेस एक्सपेंशन और नए कोलैबोरेशन के रास्ते भी खोलते हैं।बीसीआई अल्फा के वाइस प्रेसिडेंट एवं होस्ट ऐकार्थ पुरोहित ने बताया कि बेसलार्ड स्टूडियोज म्यूजिक एवं वीडियो प्रोडक्शन के क्षेत्र में काम कर रहा है।

यहां म्यूजिक रिकॉर्डिंग, मिक्सिंग-मास्टरिंग, वीडियो प्रोडक्शन और पीआर से जुड़ी सर्विसेज उपलब्ध हैं। इस विजिट के दौरान सदस्य स्टूडियो की वर्किंग, क्रिएटिव प्रोसेस और म्यूजिक एवं वीडियो प्रोडक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।