मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल में महिला बिजनेस सर्किल की भूमिका

स्वस्थ समाज की नींव है जागरूकता और फिटनेस, ‘फिट इंडिया-फिट फ्यूचर’ ने दिया सेहत का संदेश

WAf𝕏TGin✉🖨
ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल में महिला बिजनेस सर्किल की भूमिका
1 / 2

उदयपुर। ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल सीजन-6 में स्वास्थ्य, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं जेएचडब्ल्यू के संस्थापक हिम्मत सिंह नाथावत रहे।

आयोजन में पारस हेल्थ, केयर हेल्थ इंश्योरेंस एवं प्रोटेक जनरल इंश्योरेंस का सहयोग रहा।फेस्टिवल के दौरान स्वास्थ्य एवं आरोग्य से जुड़े विभिन्न संवाद सत्र आयोजित किए गए।

साथ ही निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें पारस हेल्थ की ओर से लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।कार्यक्रम में वूमेन बिजनेस सर्किल (डब्ल्यूबीसी) ने स्वास्थ्य जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शाम को ‘फिट इंडिया-फिट फ्यूचर’ विषय पर विशेष संवाद सत्र आयोजित किया गया।

इसका संचालन एवं नेतृत्व राजस्थान फिट इंडिया एंबेसडर और डब्ल्यूबीसी की सचिव मीनाक्षी पालिवाल ने किया।मीनाक्षी पालिवाल ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए केवल बीमारी का उपचार ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समय रहते स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना और नियमित रूप से अपने शरीर को सक्रिय रखना भी जरूरी है।

उन्होंने संतुलित जीवनशैली, नियमित व्यायाम और स्वास्थ्य जांच को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।संवाद सत्र में डब्ल्यूबीसी की महिला उद्यमियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी भाग लिया।

आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. ज्योति देवल, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. विनिता बघेला तथा योगाचार्य वंशिका जैसवाल ने स्वास्थ्य, योग, फिटनेस, आयुर्वेद और बेहतर जीवनशैली से जुड़े उपयोगी सुझाव साझा किए।डब्ल्यूबीसी अध्यक्ष आचार्य अणिमा गौस्वामी ने कहा कि स्वास्थ्य केवल व्यक्ति की आवश्यकता नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज की खुशहाली से जुड़ा विषय है।

महिलाओं के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता को परिवारों तक पहुंचाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।मीनाक्षी पालिवाल के नेतृत्व में आयोजित ‘फिट इंडिया-फिट फ्यूचर’ संवाद ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

फेस्टिवल में स्वास्थ्य विशेषज्ञों, महिला उद्यमियों और विभिन्न संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही।