मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
GMCH

स्नातकोत्तर क्विज प्रतियोगिता में अनंता मेडिकल कॉलेज के डॉ. फ़राज़ एवं डॉ. उत्कर्ष ने प्रथम स्थान और गीतांजलि मेडिकल कॉलेज के डॉ. श्लोक एवं डॉ. आदित्य उपविजेता रहे।

उदयपुर। डॉ जितेन्द्र जीनगर, विभागाध्यक्ष मनोचिकित्सा विभाग ने बताया कि गीतांजलि मेडिकल कॉलेज, उदयपुर में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह मनाया जा रहा है।

WAf𝕏TGin✉🖨

इसी क्रम में आज इंटर-कॉलेज पीजी क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छह: मेडिकल कॉलेजों के मनोरोग विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता गीतांजली मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. संगीता गुप्ता ने की।क्विज़ का संचालन एवं एंकरिंग डॉ. भक्ति मुर्के द्वारा की गई।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मनोरोग विज्ञान एवं मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित मूड डिसऑर्डर पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।क्स्नातकोत्तर क्विज प्रतियोगिता में अनंता मेडिकल कॉलेज के डॉ. फ़राज़ एवं डॉ. उत्कर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गीतांजलि मेडिकल कॉलेज के डॉ. श्लोक एवं डॉ. आदित्य उपविजेता रहे।इस अवसर पर डॉ. धीरज गोया के संयोजन में उपस्थित चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों को “मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शपथ” दिलाई गई।

सभी ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने, मानसिक बीमारी से जुड़े सामाजिक कलंक को दूर करने तथा जरूरतमंद लोगों को उचित सहायता एवं उपचार के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न शैक्षणिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।