मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

सूक्ष्म कला में रिश्तों और संस्कृत की महिमा, डॉ. चित्तौड़ा की कलाकृतियों का विमोचन

उदयपुर। शहर के सुप्रसिद्ध सूक्ष्म पुस्तक एवं कलाकृतिकार डॉ. चन्द्र प्रकाश चित्तौड़ा की अनूठी सूक्ष्म कलाकृतियों एवं पुस्तक का विमोचन सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. नीरज शर्मा ने किया।

WAf𝕏TGin🖨

भाई-बहिन के पवित्र रिश्ते की महत्ता को सूक्ष्म कला के माध्यम से अभिव्यक्त करते हुए डॉ. चित्तौड़ा ने चॉक पर सूक्ष्म राखी की कलाकृति एवं डायरी तैयार की है। वहीं, संस्कृत दिवस के अवसर पर उन्होंने संस्कृत भाषा की समृद्ध परंपरा, गरिमा एवं महत्ता को दर्शाती एक विशेष सूक्ष्म डायरी का निर्माण किया।

इस अवसर पर प्रो. नीरज शर्मा ने कहा कि डॉ. चित्तौड़ा अपनी विलक्षण कला प्रतिभा के माध्यम से न केवल कला के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बना रहे हैं, बल्कि अपनी रचनात्मकता से शहर का गौरव भी बढ़ा रहे हैं। उनकी सूक्ष्म कलाकृतियां कला, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों का सुंदर संगम प्रस्तुत करती हैं।

विमोचन कार्यक्रम में डॉ. आशीष सिसोदिया, सह आचार्य, हिंदी विभाग; डॉ. कुंजन आचार्य, सहायक अधिष्ठाता, छात्र कल्याण; डॉ. सतीश अग्रवाल, प्रभारी विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग; डॉ. विनीता राजपुरोहित, प्रभारी विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।