मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

महावीर जैन जागृति परिषद ने नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी का किया अभिनंदन’

उदयपुर। महावीर जैन जागृति परिषद, हिरणमगरी उपनगरीय परिक्षेत्र की कोर कमेटी द्वारा उदयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं जैन समाज के गौरव श्री पारस सिंघवी का निगम कार्यालय में अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

WAf𝕏TGin✉🖨
महावीर जैन जागृति परिषद ने नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी का किया अभिनंदन’

उदयपुर। महावीर जैन जागृति परिषद, हिरणमगरी उपनगरीय परिक्षेत्र की कोर कमेटी द्वारा उदयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं जैन समाज के गौरव श्री पारस सिंघवी का निगम कार्यालय में अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।परिषद के पदाधिकारियों ने पारस सिंघवी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की।

इस अवसर पर परिषद की ओर से उन्हें सम्मानित कर शहर एवं समाज के विकास में सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई।अभिनंदन के अवसर पर पारस सिंघवी ने परिषद के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महावीर जैन जागृति परिषद जब भी उन्हें किसी कार्यक्रम में आमंत्रित करेगी, वे अपनी व्यस्तताओं के बावजूद उपस्थित रहने का प्रयास करेंगे तथा परिषद के सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि सिंघवी के महापौर बनने से समाज में भी हर्ष का वातावरण है तथा उनसे उदयपुर शहर के विकास एवं जनसेवा के क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका की अपेक्षा है।

इस अवसर पर परिषद की कोर कमेटी के डॉ. हिम्मतलाल वया, अरुण कुमार बया, आर. सी. मेहता, सुशील बांठिया, राजेन्द्र अखावत, दिनेश नंदावत, राजेन्द्र डागा एवं हेमन्त पामेचा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।