मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मेवाड़ हलवाई कैटर्स संगठन के चुनाव संपन्न, भूपेंद्र शर्मा बने अध्यक्ष

​उदयपुर। मेवाड़ हलवाई कैटर्स संगठन के चुनाव मंगलवार को रामपुरा स्थित भैरव बाग में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। सर्वसम्मति से

​उदयपुर। मेवाड़ हलवाई कैटर्स संगठन के चुनाव मंगलवार को रामपुरा स्थित भैरव बाग में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए।

WAf𝕏TGin✉🖨
मेवाड़ हलवाई कैटर्स संगठन के चुनाव संपन्न, भूपेंद्र शर्मा बने अध्यक्ष

​उदयपुर। मेवाड़ हलवाई कैटर्स संगठन के चुनाव मंगलवार को रामपुरा स्थित भैरव बाग में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। सर्वसम्मति से भूपेंद्र शर्मा को अध्यक्ष, ललित खंडेलवाल को सचिव और सुरेश गुर्जर को कोषाध्यक्ष चुना गया।

​चुनाव प्रक्रिया में संगठन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। परिणाम की घोषणा के बाद उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और बधाई दी। इस दौरान नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने संगठन की मजबूती, व्यापारियों के हितों की रक्षा और सामाजिक एकता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प जताया। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।