उदयपुर। संगीत प्रेमियों के लिए सुरों की मंडली संस्था, उदयपुर की ओर से रविवार, 1 नवंबर को कुमार सानू के सदाबहार गीतों पर आधारित एक विशेष संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
“कुमार सानू स्पेशल – 90 के दशक का जादू, आज भी दिलों में!” थीम पर आयोजित यह कार्यक्रम अशोका पैलेस के मधुश्री बैंक्वेट हॉल में प्रातः 11 बजे से शुरू होगा।
कार्यक्रम को लेकर संस्था के सदस्यों और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।सुरों की मंडली संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि कुमार सानू की आवाज़ ने 90 के दशक में रोमांटिक गीतों को एक नई पहचान दी है।
उनके गीत लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। इसी को ध्यान में रखकर यह कार्यक्रम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सुरों की मंडली का उद्देश्य केवल संगीत प्रस्तुत करना ही नहीं, बल्कि संगीत के माध्यम से लोगों को जोड़ना, नई प्रतिभाओं को मंच देना और आपसी प्रेम एवं सौहार्द को बढ़ावा देना भी है।
इस आयोजन में कुमार सानू के लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ होंगी, जिनमें रोमांटिक गीतों, युगल गीतों और सोलो प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रोताओं को 90 के दशक की यादगार संगीत यात्रा पर ले जाने का प्रयास किया जाएगा।आयोजनकर्ता योगेश कुमार उपाध्याय एवं नीलम पटवा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं।
सुरों की मंडली के सदस्यों में आयोजन को लेकर भरपूर उत्साह है। कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों की प्रविष्टियाँ आने की उम्मीद है।
आयोजन को व्यवस्थित, आकर्षक और यादगार बनाने के लिए प्रस्तुतियों की रूपरेखा, मंच व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि यह सुरों की मंडली के सदस्यों के लिए निःशुल्क आयोजन है।
सुरों की मंडली संस्था के पदाधिकारियों और आयोजनकर्ता टीम ने कहा कि सदस्यों के सहयोग, प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों और संगीत प्रेमियों के उत्साह से यह आयोजन यादगार साबित होगा।
