उदयपुर। भारत सरकार के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ कार्यक्रम के तहत आयकर कॉलोनी सेक्टर-11 मे मुख्य आयकर आयुक्त मनीषा चंद्रा के नेतृत्व में विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा श्रमदान किया गया।
श्रमदान के तहत कॉलोनी के बाहर नालियों की सफाई की गई साथ ही कॉलोनी के चारों तरफ सड़क पर पड़ा कचरा भी साफ किया गया।
इसके अलावा आयकर कॉलोनी के अंदर अवांछित झाड़ियों और कचरे को साफ़ किया गया।आयकर अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि अभियान के क्रम में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पौधारोपण कार्यक्रम के तहत मुख्य आयकर आयुक्त मनीषा चंद्रा और प्रधान आयकर आयुक्त रण सिंह द्वारा पौधारोपण किया गया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आयकर आयुक्त अलपेश परमार, अपर आयकर आयुक्त भेरा राम, वैभव अग्रवाल, हीराराम चौधरी, गिरीश परिहार व विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस सफाई अभियान में भाग लिया।
कार्यक्रम में स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई साथ ही सफाई अभियान को क्रमबद्ध व नियमित जारी रखने का आह्वान किया।
