मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

विज्ञान समिति का 68वां स्थापना दिवस: वैज्ञानिक सोच और संस्कारों से विकसित भारत की ओर बढ़ता कदम

उदयपुर, विज्ञान लोकप्रियकरण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, महिला सशक्तिकरण और प्रायोगिक शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ विज्ञान समिति उदयपुर ने गुरुवार को मैडम क्यूरी सभागार में अपना 68वां स्थापना दिवस समारोह उत्साह

WAf𝕏TGin🖨
विज्ञान समिति का 68वां स्थापना दिवस: वैज्ञानिक सोच और संस्कारों से विकसित भारत की ओर बढ़ता कदम
1 / 2

उदयपुर, विज्ञान लोकप्रियकरण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, महिला सशक्तिकरण और प्रायोगिक शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ विज्ञान समिति उदयपुर ने गुरुवार को मैडम क्यूरी सभागार में अपना 68वां स्थापना दिवस समारोह उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया। समारोह में विज्ञान, शिक्षा, समाजसेवा और संस्कारों के माध्यम से नई पीढ़ी के निर्माण का संदेश प्रमुखता से उभरा।

समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया रहे, जबकि अध्यक्षता मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के कुलपति डॉ. परमेन्द्र दशोरा ने की। समिति अध्यक्ष डॉ. महीप भटनागर ने स्वागत उद्बोधन दिया। विज्ञान समिति के संस्थापक एवं कुलप्रमुख डॉ. कुंदनलाल कोठारी ने समिति की 67 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा, उपलब्धियों और वर्तमान गतिविधियों का परिचय प्रस्तुत किया।

अपने संबोधन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने विज्ञान समिति को वैज्ञानिक सोच के माध्यम से समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली संस्था बताया। उन्होंने कहा कि विज्ञान लोकप्रियकरण, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान शिक्षा के प्रसार के क्षेत्र में समिति ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

समारोह अध्यक्ष डॉ. परमेन्द्र दशोरा ने कहा कि विज्ञान समिति द्वारा प्रतिभा और श्रेष्ठता का सम्मान कर समाज में उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सोच के साथ संस्कारों से समृद्ध जेन जी और जेन अल्फा पीढ़ी का निर्माण ही विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव बनेगा। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार और शहर के वैज्ञानिक समुदाय को जोड़ने के लिए समिति के प्रयासों की सराहना की।

समारोह में आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। राज्यपाल ने नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. के.एल. तोतावत का उपरणा ओढ़ाकर अभिनंदन किया। नवीन आजीवन सदस्यों और कार्यकारिणी सदस्यों का भी तिलक एवं उपरणा से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विज्ञान समिति की नव-रचित परिचय पुस्तिका का विमोचन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और डॉ. परमेन्द्र दशोरा ने किया।

वार्षिक विशिष्ट सम्मान

समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। विशिष्ट जनसेवा सम्मान से मांगीलाल लुणावत, अतुल प्रतिभा सम्मान से डॉ. पी.एम. अग्रवाल और विशिष्ट सेवाभावी संस्था सम्मान से राजस्थान महिला विद्यालय को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में डॉ. यशवन्त कोठारी उत्कृष्ट कृषक सम्मान प्रेमचन्द कपाया, डिप्टी कमांडेंट तरुण गुप्ता मेधावी विद्यार्थी सम्मान हेमलता डांगी, न्यायमूर्ति कल्पना भटनागर पुरुषार्थ सम्मान सविता देवी तथा महादेवी वर्मा उदीयमान रचनाकार सम्मान सुश्री अद्विका साँचीहर को प्रदान किया गया।

सभी सम्मानितों को शॉल, उपरणा, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. के.पी. तलेसरा और डॉ. आर.के. गर्ग ने किया, जबकि आभार मुनिश गोयल ने व्यक्त किया। समारोह ने विज्ञान समिति की लंबी यात्रा के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों में वैज्ञानिक चेतना, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने के संकल्प को भी नई ऊर्जा प्रदान की।