निम्बाहेड़ा 2 मेवाड़ की धर्मनगरी निम्बाहेड़ा स्थित प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ पर देव प्रबोधनी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को भव्य अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
कल्याण नगरी के आराध्य राजाधिराज ठाकुरजी के दरबार में भक्ति, आस्था और समर्पण की त्रिवेणी प्रवाहित हुई। प्रभु के अनुपम शृंगार और छप्पन भोग के दिव्य दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
मंदिर परिसर में गूंजते जयकारों और भक्तिमय वातावरण ने हर किसी को भावविभोर कर दिया। महोत्सव के दौरान ठाकुरजी को नाना प्रकार के मिष्ठान, विविध व्यंजन, सूखे मेवे और मौसमी फलों से सुसज्जित छप्पन भोग श्रद्धापूर्वक अर्पित किया गया।
भोग की भव्य सजावट और प्रभु का मनोहारी शृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। राजाधिराज के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर भक्तों ने स्वयं को धन्य महसूस किया।
ठाकुरजी की संध्या महाआरती के साथ उन्हें नानाविध मिष्ठान, विविध व्यंजन, सूखे मेवे और मौसमी फलों से सुसज्जित 251 थाल अर्पित किए गए।
महाआरती में उमड़ी श्रद्धा, जयकारों से गूंजा वेदपीठ परिसर संध्या वेला में शाम 7 बजे ठाकुरजी की विशेष महाआरती हुई। आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा। श्रद्धालुओं ने प्रभु के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। दीपों की आभा, घंटियों की मधुर ध्वनि और भक्तों के जयकारों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।
21 क्विंटल अन्नकूट महाप्रसादी ग्रहण कर भक्त हुए निहाल, 251 थालों में सजे छप्पन भोग ने मोहा मन ठाकुरजी की संध्या महाआरती के साथ उन्हें नानाविध मिष्ठान, विविध व्यंजन, सूखे मेवे और मौसमी फलों से सुसज्जित 251 थाल अर्पित किए गए।
इन थालों के बीच तुलसी और शालिग्राम के विराजित होने से छप्पन भोग का दिव्य और मनोहारी दृश्य साकार हुआ। यह अनुपम झांकी कल्याण नगरी के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
प्रभु के राजसी वैभव और भव्य भोग दर्शन ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। अन्नकूट महोत्सव में करीब 21 क्विंटल महाप्रसादी तैयार कर श्रद्धालुओं में वितरित की गई।
प्रसाद ग्रहण करने के लिए मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने राजाधिराज ठाकुरजी का महाप्रसाद ग्रहण कर इसे प्रभु का आशीर्वाद बताया।
महाप्रसादी वितरण का क्रम श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ चलता रहा।
