मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

नारायण सेवा संस्थान ने किया महापौर पारस सिंघवी का अभिनंदन

उदयपुर । नगर निकाय चुनाव में निर्वाचित उदयपुर महापौर पारस सिंघवी का नारायण सेवा संस्थान की ओर से स्वागत-अभिनंदन कर बधाई दी गई।

WAf𝕏TGin✉🖨
नारायण सेवा संस्थान ने किया महापौर पारस सिंघवी का अभिनंदन

उदयपुर । नगर निकाय चुनाव में निर्वाचित उदयपुर महापौर पारस सिंघवी का नारायण सेवा संस्थान की ओर से स्वागत-अभिनंदन कर बधाई दी गई। संस्थान की टीम ने महापौर को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल की ओर से संस्थान के नवनिर्मित ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ के अवलोकन के लिए आमंत्रित किया।

संस्थान के मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा ‘हितैषी’, जनसंपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़ एवं बंशीलाल मेघवाल ने महापौर को संस्थान की विभिन्न मानवीय सेवा गतिविधियों की जानकारी दी और ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ विजिट का निमंत्रण सौंपा।

इस अवसर पर टीम ने नवनिर्वाचित पार्षद दीपक नागदा, प्रताप सिंह राठौड़, अरुण टांक एवं प्रतीक नागर का भी सम्मान कर अभिनंदन किया।