मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 15 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को किया याद

जनजातीय गौरव दिवस पर गूंजा जनजातीय संस्कृति और इतिहास का गौरव

मुख्य बिंदु
  • जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के अतुलनीय योगदान को स्मरण करने के उद्देश्य से जनजातीय गौरव दिवस पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया।
  • जिला प्रशासन एवं जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के तत्वावधान में जिला परिषद सभागार में आयोजित समारोह में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।
  • कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया।
  • जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।
  • मुख्य वक्ता शिक्षाविद् बालूदान चारण रहे।
WAf𝕏TGin✉🖨
भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को किया याद

उदयपुर । जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के अतुलनीय योगदान को स्मरण करने के उद्देश्य से जनजातीय गौरव दिवस पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया।

जिला प्रशासन एवं जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के तत्वावधान में जिला परिषद सभागार में आयोजित समारोह में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया।जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।

मुख्य वक्ता शिक्षाविद् बालूदान चारण रहे। उपनिदेशक पर्यटन शिखा सक्सेना, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक दुर्गेश मेनारिया, हनुमान बंध विकास समिति के सचिव राजकरण यादव, लोक गायिका श्रेया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उपायुक्त टीएडी लतिका पालीवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।मुख्य वक्ता श्री चारण ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, साहस और समाज के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके विचार और आदर्श जनजातीय समाज की पहचान एवं गौरव को नई दिशा देने वाले हैं।

इस अवसर पर लोक गायिका श्रेया ने मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास पर केंद्रित लोकगीत की प्रस्तुति देकर समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिए। उनकी प्रस्तुति के माध्यम से मेवाड़ की समृद्ध लोक परंपरा और ऐतिहासिक विरासत की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में टीआरआई के सांख्यिकी अधिकारी बनवारीलाल, अनिल पालीवाल सहित कई अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, टीएडी स्टाफ तथा जनजाति बालक-बालिकाएं उपस्थित रहे।

संचालन संतोष व्यास एवं किरण भट्ट ने किया।इसी क्रम में जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर भी उपखंड अधिकारियों के निर्देशन में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इन कार्यक्रमों में भी राष्ट्रीय समारोह और प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। समारोहों के माध्यम से जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया गया।