मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

शिक्षक दिवस पर नेहा तलदार को मिला आयुष गुरु गौरव सम्मान

उदयपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण के लिए मिकाडो इंटरनेशनल

WAf𝕏TGin✉🖨
शिक्षक दिवस पर नेहा तलदार को मिला आयुष गुरु गौरव सम्मान

उदयपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण के लिए मिकाडो इंटरनेशनल स्कूल, शोभागपुरा की शिक्षिका नेहा तलदार को आयुष गुरु गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

नेहा तलदार शिक्षा के साथ-साथ कला एवं संगीत के क्षेत्र में भी विशेष रुचि रखती हैं। वे नन्हे बच्चों के साथ सहजता से जुड़कर उन्हें प्रेमपूर्ण एवं आनंदमय वातावरण में सीखने के लिए प्रेरित करती हैं। बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक कौशल के विकास के लिए वे नियमित रूप से गतिविधि आधारित एवं नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों का प्रयोग करती हैं।

नेहा तलदार का मानना है कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है। खेल, कला, संगीत, नृत्य और रचनात्मक गतिविधियों के साथ प्रेमपूर्ण मार्गदर्शन से बच्चों का समग्र विकास संभव है। नन्हे विद्यार्थियों के प्रति उनके स्नेह, संवेदनशीलता और समर्पण को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।