मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मुस्कान क्लब में शरद पूर्णिमा की चांदनी में सजा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

उदयपुर। शरद पूर्णिमा की धवल चाँदनी के साक्ष्य में ओरिएंटल पैलेस रिजॉर्ट के रिवाह हॉल में मुस्कान क्लब के परिजनों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक

WAf𝕏TGin✉🖨
मुस्कान क्लब में शरद पूर्णिमा की चांदनी में सजा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

उदयपुर। शरद पूर्णिमा की धवल चाँदनी के साक्ष्य में ओरिएंटल पैलेस रिजॉर्ट के रिवाह हॉल में मुस्कान क्लब के परिजनों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कौशल्या गट्टानी, डॉ श्रद्धा गट्टानी एवं गट्टानी परिवार के अन्य सदस्यों का सानिध्य रहा। मुस्कान क्लब के परिवारों की 13 गायन एवं नृत्य प्रतिभाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा गट्टानी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

इसके पश्चात के.के. त्रिपाठी जी ने भी सभी का विधिवत स्वागत किया। कौशल्या गट्टानी ने अपने आशीर्वचनों में मुस्कान क्लब परिवार से इसी तरह सदैव खुशियां बांटते रहने पर आत्मिक प्रसन्नता व्यक्त की।

गट्टानी परिवार एवं मुस्कान के प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

मंच संचालन की बागडोर संभालते हुए डॉ श्रद्धा गट्टाणी ने एक-एक कर प्रतिभागियों को मंच पर आमंत्रित किया। सर्वप्रथम नन्हीं प्रदन्या ने नृत्य के माध्यम से ईश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद हुई सभी प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सबसे अधिक तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह नन्हीं परी सुश्री दियारा के सिद्धहस्त शास्त्रीय नृत्य पर देखने को मिला।

इस शानदार सांस्कृतिक संध्या में श्रीमती शैलजा शर्मा, दीपाक्षी एवं मनस्वी, श्रीमती दीपा पंत एवं सुश्री देवयानी जोशी, सुश्री सुनाया इंद्रावत, पारीक परिवार एवं मेहता परिवार की ओर से विनीत, प्रतिभा, विनीश, हेमा मेहता, मनस्वी मेहता, श्रीमती पूर्णिमा मेहता एवं ध्रुवया आचार्य, तथा सोनल त्रिवेदी एवं वंदना कनेरिया ने अपनी नृत्य एवं गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

वहीं गट्टानी परिवार के शौर्य एवं तनुश्री गट्टानी ने भी अपनी गायन एवं नृत्य प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया। दर्शक देर तक तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे।

सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सूरजमल पोरवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का अगला चरण सिद्धहस्त गायकों की प्रस्तुतियों का रहा। श्रीमती श्रद्धा गट्टाणी एवं के.के. त्रिपाठी जी, तथा श्रीमती श्रद्धा शौर्य गट्टानी की युगलबंदी ने अपनी मधुर आवाज से वातावरण को संगीतमय बना दिया और कार्यक्रम को नई ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया।

अंत में सुरुचिपूर्ण रात्रिभोज के साथ इस चिरस्मरणीय संध्या का समापन हुआ। कार्यक्रम की सफलता में गट्टानी परिवार, मुस्कान क्लब की कार्यकारिणी तथा ओरिएंटल पैलेस रिजॉर्ट के समर्पित स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

शरद पूर्णिमा की अमृत बरसाती चांदनी में खीर मालपुवे प्रसादी पश्चात भी उपस्थित हर व्यक्ति की जुबान पर कार्यक्रम की यादें थीं और मानो सभी के मन से एक ही भाव निकल रहा था—“ये दिल अभी भरा नहीं…”।