मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

चल विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा प्रयोग प्रदर्शन

उदयपुर | विज्ञान के लोकप्रियकरण के उद्देश्य से विज्ञान समिति, उदयपुर द्वारा संचालित आर्यभट्ट विज्ञान चेतना केंद्र की टीम ने राजकीय बालिका

WAf𝕏TGin✉🖨
चल विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा प्रयोग प्रदर्शन

उदयपुर | विज्ञान के लोकप्रियकरण के उद्देश्य से विज्ञान समिति, उदयपुर द्वारा संचालित आर्यभट्ट विज्ञान चेतना केंद्र की टीम ने राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टीडी में चल विज्ञान प्रयोगशाला के माध्यम से प्रयोग प्रदर्शन का आयोजन किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती संजना तिवारी ने अतिथियों एवं विज्ञान समिति की टीम का स्वागत किया।

विज्ञान चेतना प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. महीप भटनागर ने बताया कि चल विज्ञान प्रयोगशाला के अंतर्गत भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान से संबंधित विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रयोगों का प्रदर्शन किया गया। प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों को वैज्ञानिक तथ्यों एवं सिद्धांतों को सरल और व्यावहारिक ढंग से समझाया गया।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि प्रयोगों की व्याख्या डॉ. के. पी. तलेसरा, डॉ. बी. एल. चावत, श्रीमती रेणु भंडारी, प्रकाश तातेड़, इंज. एम. पी. जैन, श्रीमती मधु मित्तल एवं पंकज शर्मा ने की।

कार्यक्रम में विद्यालय की लगभग 200 छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान को समझने का लाभ प्राप्त किया।