मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आबकारी आयुक्त के निर्देशन में अवैध मदिरा पर कार्रवाई जारी, वाॅश एवं भट्टियां नष्ट

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी

WAf𝕏TGin✉🖨
आबकारी आयुक्त के निर्देशन में अवैध मदिरा पर कार्रवाई जारी, वाॅश एवं भट्टियां नष्ट

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, गश्त, दबिश की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए हजारों लीटर वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए।

आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

श्रीगंगानगर नहरी क्षेत्र 500 एलएनपी ग्राम में दबिश की कार्रवाई करते हुए 5 हजार लीटर वाॅश एवं 3 भट्टियां नष्ट करते हुए अभियोग दर्ज किया गया।

नागौर के परबतसर में नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाईकिल पर बंधे थेलों से 45 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में आबकारी सर्कल नावां मंे 63 पव्वे देशी मदिरा, 8 पव्वे कंट्री क्लब व्हीस्की, 9 पव्वे व्हाईट लाक वोदका आरएमएल, 12 बोतल बीयर बरामद कर अभियोग दर्ज किया।

जालोर के सर्कल भीनमाल में ईपीएफ की कार्रवाई में अवैध मदिरा जब्त कर 3 अभियोग दर्ज किए।

कोटा में आबकारी दल द्वारा 2700 लीटर वाॅश सहित 10 भट्टियां नष्ट करते हुए एक बोलेरो पिकअप से 35 लीटर हथकड़ मदिरा एवं देशी शराब के 66 पव्वे बरामद कर अभियोग दर्ज किए।इसी प्रकार प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।