मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

स्टेट रोलर स्केटिंग में उदयपुर के सागर, मायरा व ताशी पदक विजेता

उदयपुर। भीलवाड़ा में संपन्न हुई 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में उदयपुर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक

WAf𝕏TGin✉🖨
स्टेट रोलर स्केटिंग में उदयपुर के सागर, मायरा व ताशी पदक विजेता

उदयपुर। भीलवाड़ा में संपन्न हुई 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में उदयपुर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता में सागर रावल ने काड्स 500 मीटर एवं 1000 मीटर स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीतकर राजस्थान चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं मायरा त्यागी ने इनलाइन रोड 1 लैप में स्वर्ण तथा 2 किलोमीटर रोड रेस में रजत पदक हासिल किया। ताशी पुनेरा ने काड्स 500 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उदयपुर का गौरव बढ़ाया।

उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक किरण बाला जिनगर ने बताया कि सागर रावल ने दो स्वर्ण पदक जीतकर राजस्थान चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं मायरा त्यागी एवं ताशी पुनेरा के शानदार प्रदर्शन के चलते बालिका वर्ग में उदयपुर ने 9 अंकों के साथ उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग शारीरिक शिक्षा से युगल जी शर्मा, दीपक जी भानावत, सुनील जी बया एवं बलवीर सिंह जी राठौड़ ने विजेता खिलाड़ियों तथा शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक मयंक सोनी एवं धीरज देवड़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।