उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई उत्सव, बीसीआई निर्माण एवं बीसीआई युवा चैप्टर्स के संयुक्त तत्वावधान में सज्जनगढ़ रोड स्थित जस्टा सज्जनगढ़ रिसॉर्ट एंड स्पा, उदयपुर में दिवाली मिलन समारोह एवं ऑफिशियल मीटिंग का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में तीनों चैप्टर्स के मेंबर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान दिवाली की खुशियां साझा करने के साथ गाने गाए गए, डांस हुआ और विभिन्न फन एक्टिविटीज आयोजित की गईं।
सभी मेंबर्स ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आपसी मेलजोल के साथ बिजनेस नेटवर्किंग को भी बढ़ावा दिया।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई का उद्देश्य केवल नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि मेंबर्स के बीच मजबूत व्यावसायिक संबंध स्थापित कर एक-दूसरे के बिजनेस की ग्रोथ में सहयोग करना भी है।
दिवाली के अवसर पर बीसीआई मेंबर्स ने अपनी बीसीआई फैमिली के अन्य सदस्यों के लिए विशेष डिस्काउंट ऑफर पेश किए, ताकि एक-दूसरे के व्यवसाय को बढ़ावा मिल सके।
इस पहल के माध्यम से त्योहार की खुशियों के साथ बिजनेस ग्रोथ को भी प्राथमिकता दी गई।
बीसीआई उत्सव के प्रेसिडेंट संजीव पटवा ने बताया कि दिवाली मिलन समारोह में मनोरंजन के साथ आपसी जुड़ाव और बिजनेस नेटवर्किंग पर विशेष ध्यान दिया गया। मेंबर्स ने एक-दूसरे के बिजनेस को समझा, अपने प्रोडक्ट्स एवं सर्विसेज की जानकारी साझा की और बिजनेस रेफरल के माध्यम से नए अवसरों की संभावनाएं तलाशीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन मेंबर्स के बीच बेहतर बॉन्डिंग बनाने के साथ आपसी व्यापारिक सहयोग को भी मजबूत करते हैं।
बीसीआई निर्माण की प्रेसिडेंट आर्किटेक्ट सौम्या लूथरा ने बताया कि बीसीआई निर्माण कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स को नए संपर्क बनाने, अनुभव साझा करने और बिजनेस के नए अवसर तलाशने का मंच प्रदान करता है।
दिवाली मिलन समारोह में तीनों चैप्टर्स के मेंबर्स को एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र और व्यवसाय को जानने का अवसर मिला। विशेष डिस्काउंट ऑफर और बिजनेस रेफरल के माध्यम से आपसी सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में भी पहल की गई।
बीसीआई युवा की प्रेसिडेंट मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि दीपावली पर हर बिजनेस ओनर अपने ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर लेकर आता है, लेकिन बीसीआई मेंबर्स ने अपनी बीसीआई फैमिली के सदस्यों के लिए उससे भी बेहतर ऑफर्स और विशेष डिस्काउंट देने की पहल की है।
इसका मुख्य उद्देश्य एक-दूसरे के बिजनेस को सहयोग देना और बिजनेस ग्रोथ को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस दीपावली पर बीसीआई फैमिली के सदस्यों के लिए सबसे बड़ा तोहफा एक-दूसरे के व्यवसाय को आगे बढ़ाने और नए बिजनेस अवसर उपलब्ध कराने के रूप में सामने आया है।
कार्यक्रम में तीनों चैप्टर्स के लगभग 35 से 40 मेंबर्स ने भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे के बिजनेस को समझा, नए संपर्क बनाए और बिजनेस रेफरल साझा किए।
इसके साथ ही गाने, डांस और विभिन्न फन एक्टिविटीज के माध्यम से सभी ने दीपावली का उत्सव मनाया। इस आयोजन से मेंबर्स के बीच आपसी बॉन्डिंग मजबूत हुई और एक-दूसरे के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग की भावना विकसित हुई।
कार्यक्रम में बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी, बीसीआई उत्सव से प्रेसिडेंट संजीव पटवा, गणपत सालवी, हीना पथिक, पूजा देविजा, आलोक गुप्ता, रिमझिम गुप्ता, धीरज वैदिक, ललित लोहार, शिवम लोढ़ा, पीयूष बंसल, राशिब सरकार, हिमांशु वर्मा, दिग्विजय रजक एवं गिरीश शर्मा शामिल हुए। बीसीआई निर्माण से प्रेसिडेंट आर्किटेक्ट सौम्या लूथरा, उपेंद्र तातेड, रीना राठौड़, राजू शर्मा, यतींद्र गढ़वाल, ताहिर रजा, सिद्धार्थ जैन, आनंद झा, अनिल वैष्णव, संजय गुप्ता, अशोक जैन, आशीष भाटिया, सचिन, विशाल कपूर एवं अशोक ओझा तथा बीसीआई युवा से प्रेसिडेंट मीनाक्षी पालीवाल, रोहित पालीवाल एवं तेजेंद्र साहू उपस्थित रहे।
