मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 18 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जिन शासन का सदुपयोग ही जीवन की सच्ची सार्थकता, संग्रह नहीं साधना को दें प्राथमिकताःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में बुधवार को आयोजित नियमित प्रवचन में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिनेश्वर परमात्मा का अद्भुत शासन प्राप्त होना जीवन का अनमोल सौ

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में बुधवार को आयोजित नियमित प्रवचन में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिनेश्वर परमात्मा का अद्भुत शासन प्राप्त होना जीवन का अनमोल सौभाग्य है।

यह चिंतामणि रत्न के समान है, जो मनुष्य को जीवन की सही दिशा प्रदान करता है।

केवल खाना, पीना और जीवन व्यतीत कर देना ही मनुष्य जीवन का उद्देश्य नहीं है, बल्कि जिन शासन को प्राप्त करने के साथ उसे अपने आचरण और व्यवहार में उतारना भी आवश्यक है।साध्वी श्रीजी ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में प्राप्त शरीर, स्वास्थ्य और सामर्थ्य का उपयोग धर्म आराधना एवं साधना में करना चाहिए।

यदि इनका सदुपयोग नहीं किया तो जीवन की उपलब्धियां राख के समान व्यर्थ हो जाएंगी। एक व्यक्ति अपने संसाधनों का उपयोग अच्छे कार्यों में करता है, जबकि दूसरा केवल संग्रह करने में जीवन बिता देता है।

अंत में दोनों को शरीर छोड़कर जाना है, लेकिन सार्थक जीवन उसी का होगा जिसने अपनी क्षमताओं का सदुपयोग किया। इसलिए संग्रह करने के बजाय धर्म, भक्ति और साधना को प्राथमिकता देनी चाहिए।

शरीर को कितना भी संभालकर रखा जाए, एक दिन आयुष्य समाप्त होना ही है।साध्वी श्रीजी ने सकारात्मक विचारों की शक्ति समझाते हुए कहा कि व्यक्ति जैसा सोचता है, वैसा ही उसका आभामंडल बनता है।

जब हम बार-बार सकारात्मक शब्दों और विचारों का प्रयोग करते हैं तो हमारा अवचेतन मन भी उसी दिशा में कार्य करने लगता है। जीवन में हमेशा सकारात्मक रहें और अपनी सोच को श्रेष्ठ बनाएं।

प्रवचन के दौरान साध्वी प्रज्ञानजना श्रीजी, साध्वी नमन रुचि श्रीजी, साध्वी योगरुचि श्रीजी एवं साध्वी तन्मय रुचि श्रीजी ने प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया।