मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर में आज जुटेंगे वेडिंग इंडस्ट्री के दिग्गज, इवेंट गुरु अरशद हुसैन बताएंगे सफलता के नए सूत्र

उदयपुर। डेस्टिनेशन वेडिंग की राजधानी के रूप में अपनी पहचान बना चुके उदयपुर में आज वेडिंग एवं इवेंट इंडस्ट्री का बड़ा आयोजन वीवा वेडिंग

WAf𝕏TGin🖨
उदयपुर में आज जुटेंगे वेडिंग इंडस्ट्री के दिग्गज, इवेंट गुरु अरशद हुसैन बताएंगे सफलता के नए सूत्र
1 / 2

उदयपुर। डेस्टिनेशन वेडिंग की राजधानी के रूप में अपनी पहचान बना चुके उदयपुर में आज वेडिंग एवं इवेंट इंडस्ट्री का बड़ा आयोजन वीवा वेडिंग इंडस्ट्री एंड वेंडर्स अवार्ड आयोजित होगा। बम्बूसा रिजॉर्ट एंड स्पा में 5 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में वेडिंग और इवेंट सेक्टर से जुड़े 250 से अधिक प्रोफेशनल्स भाग लेकर बदलते ट्रेंड्स, नवाचार और व्यवसाय की नई संभावनाओं पर मंथन करेंगे।

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण देश के प्रसिद्ध इवेंट विशेषज्ञ अरशद हुसैन का विशेष संबोधन होगा। फेडरेशन ऑफ राजस्थान इवेंट मैनेजर्स के पूर्व अध्यक्ष, आईडब्ल्यूटीसी के संस्थापक एवं इवेंट मैनेजर्स डे के ग्लोबल कन्वीनर अरशद हुसैन वेडिंग एवं इवेंट इंडस्ट्री के बदलते स्वरूप, नए बिजनेस मॉडल, डेस्टिनेशन वेडिंग के बढ़ते बाजार और भविष्य की संभावनाओं पर अपने अनुभव साझा करेंगे।

आयोजन में वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े होटल, हॉस्पिटैलिटी, कैटरिंग, डेकोरेशन, फोटोग्राफी, एंटरटेनमेंट, ट्रैवल और अन्य सहयोगी क्षेत्रों के विशेषज्ञ एक मंच पर विचार-विमर्श करेंगे। चर्चा का केंद्र इंडस्ट्री में तेजी से हो रहे बदलाव, आधुनिक तकनीकों का उपयोग, नेटवर्किंग और नए व्यापारिक अवसर रहेंगे।

आयोजकों का कहना है कि डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में विश्वभर में पहचान बना चुके उदयपुर में इस तरह के आयोजन उद्योग से जुड़े विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के बीच सहयोग, नवाचार और व्यवसाय विस्तार के नए द्वार खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह आयोजन वेडिंग इंडस्ट्री को नई दिशा देने के साथ-साथ उदयपुर की वैश्विक पहचान को भी और मजबूत करेगा।