मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

बैंक ऑफ़ बड़ौदा को मिला लगातार पांचवी बार राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

राजभाषा कार्यान्वयन के प्रति प्रतिबद्ध प्रयासों के लिए बैंक को मिला सम्मान

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर : बैंक ऑफ़ बड़ौदा-भारत को राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए भारत सरकार की सर्वोच्च पुरस्कार ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-2026 के लिए 800 से अधिक कार्मिकों वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों/ वित्तीय संस्थानों की श्रेणी में ‘द्वितीय पुरस्कार ’ प्राप्त हुआ है।
  • उल्लेखनीय है कि बैंक को लगातार पाँचवी बार राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
  • यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा सिडको एग्जिबिशन सेंटर, नवी मुंबई में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित हिंदी दिवस 2026 एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बंडी संजय कुमार के कर-कमलों से श्रीमती अंशुली आर्या, सचिव, राजभाषा विभाग की गरिमामयी उपस्थिति में बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.
  • देबदत्त चांद ने प्राप्त किया।
  • प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, डॉ.
WAf𝕏TGin🖨
बैंक ऑफ़ बड़ौदा को मिला लगातार पांचवी बार राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

उदयपुर : बैंक ऑफ़ बड़ौदा-भारत को राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए भारत सरकार की सर्वोच्च पुरस्कार ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-2026 के लिए 800 से अधिक कार्मिकों वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों/ वित्तीय संस्थानों की श्रेणी में ‘द्वितीय पुरस्कार ’ प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि बैंक को लगातार पाँचवी बार राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा सिडको एग्जिबिशन सेंटर, नवी मुंबई में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित हिंदी दिवस 2026 एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बंडी संजय कुमार के कर-कमलों से श्रीमती अंशुली आर्या, सचिव, राजभाषा विभाग की गरिमामयी उपस्थिति में बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. देबदत्त चांद ने प्राप्त किया।

प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, डॉ. देबदत्त चांद ने कहा कि यह पुरस्कार बैंक के उन करोड़ों ग्राहकों के प्रति बैंक की प्रतिबद्ध सेवा का भी परिचायक है जो अपनी भाषाओं में बैंकिंग सुविधा प्राप्त करने में सहूलियत महसूस करते हैं।

हम बॉब वर्ल्ड, व्हाट्सऐप बैंकिंग, चैटबॉट्स और कॉल सेंटर्स सहित अपने डिजिटल और भौतिक चैनलों में बहुभाषी बैंकिंग सुविधाओं को सुदृढ़ कर रहे हैं।

हाल ही में बैंक ने ग्राहकों और स्टाफ सदस्यों के बीच संवाद को अधिक सहज और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से AI समर्थित टूल- ‘bob SAMVAD’ की शुरुआत की है।

इसके माध्यम से हम भारत की विभिन्न भाषाओं में रियल टाइम में बातचीत करते हुए न केवल ग्राहकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे, बल्कि शाखा स्तर पर ग्राहक अनुभव को भी बेहतर बनाने में सफल होंगे।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा को पिछले पाँच वर्षों में लगातार पाँचवी बार राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्राप्त हुआ है जिसमें तीन वर्ष ‘प्रथम पुरस्कार’ तथा दो वर्ष ‘द्वितीय पुरस्कार’ शामिल है।

इसके साथ ही, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों की श्रेणी में बैंक के संयोजन में कार्यरत नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय), अयोध्या को ‘क’ भाषाई क्षेत्र के अंतर्गत “द्वितीय पुरस्कार” प्राप्त हुआ है।

इसके अतिरिक्त, बैंक के संयोजन में देश भर में कार्यरत 18 नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों को भी भारत सरकार की ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ योजना के तहत पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस प्रकार समग्र रूप से बैंक को कुल 20 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, मुंबई अंचल, मधुर कुमार, प्रमुख-राजभाषा एवं संसदीय समिति डॉ. पुनीत कुमार मिश्र, नवी मुंबई क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख मनीष कुमार सिन्हा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।