मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 17 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

बड़गांव में बालाजी महाराज को धराया अन्नकूट

उदयपुर, 17 नवंबर। शहर के समीपस्थ बड़गांव गांव में स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भगवान श्री हनुमानजी महाराज को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया।

WAf𝕏TGin✉🖨
बड़गांव में बालाजी महाराज को धराया अन्नकूट

उदयपुर, 17 नवंबर। शहर के समीपस्थ बड़गांव गांव में स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भगवान श्री हनुमानजी महाराज को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। इससे पूर्व प्रातः गांव के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में विधि विधान से हवन-पूजन हुआ। बालाजी महाराज की मनमोहक आंगी की गई। संध्याकाल में सुंदरकाण्ड व आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ नागरिक सहित युवा व बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।