मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 17 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

हमारा समाज तभी मजबूत बनेगा, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनेगा - विपुल भाई’

राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद द्वारा अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन, भजनों से कार्यक्रम की हुई शुरुआत

WAf𝕏TGin✉🖨
हमारा समाज तभी मजबूत बनेगा, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनेगा - विपुल भाई’
1 / 4

उदयपुर, राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद द्वारा अन्नकूट महोत्सव प्रदेश कार्यालय के प्रांगण में संत श्री दिग्विजयरामजी महाराज (कथावाचक, रामस्नेही सम्प्रदाय) के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया।

भगवान श्रीकृष्ण की पावन प्रेरणा से आयोजिक इस अन्नकूट महोत्सव के शुभ अवसर पर उदयपुर महानगर की महिला समिति एवं प्रदेश एवं महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सहभागिता रही।इस अवसर पर पूज्य संत दिग्विजयरामजी महाराज ने अपने उद्बोधन में बताया कि हमारे धार्मिक ग्रंथों में भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का विशेष महत्व बताया गया है।

जब देवराज इंद्र ने ब्रजभूमि में भारी वर्षा करके जनजीवन को संकट में डाल दिया, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी-सी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर समस्त ब्रजवासियों, गौमाता एवं जीव-जंतुओं की रक्षा की।

इस लीला के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने यह संदेश दिया कि हमारा जीवन प्रकृति, पर्वत, वन, जल और गौमाता पर निर्भर है।

प्रकृति की पूजा केवल परंपरा नहीं, बल्कि जीवन के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विपुल भाई पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महोत्सव में भगवान को छप्पन भोग अंर्पित किए जाते हैं और उसके बाद प्रसाद के रूप में सभी श्रद्धालु मिलकर ग्रहण करते हैं।

यह परंपरा हमें समानता, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देती है।राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद भी शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य, सेवा और संगठन के कायों के माध्यम से समाज को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

हमारा संकल्प है कि समाज का अंतिम व्यक्ति भी शिक्षा, संस्कार और विकास की मुख्यधारा से जुड़े।

वनवासी समाज सहित संपूर्ण समाज में आत्मविश्वास, स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना का विकास हो।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ थावर चंद डामोर, प्रांत निर्माण कार्य प्रभारी जगदीश प्रसाद जोशी, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र प्रकाश पंचोली, संरक्षक गोपाल कुमावत, अखिल भारतीय ग्राम विकास सह प्रमुख डॉ राधिका लड्डा, कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र मूंदड़ा, महिला समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।अंत में प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश कुलमी ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव हमें सिखाता है कि अन्न ही जीवन का आधार है, प्रकृति हमारी पालनहार है और सेवा, सहयोग एवं समरसता ही समाज की वास्तविक शक्ति है।

भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।प्रदेश अध्यक्ष ने आयोजन में पधारे सभी संत-महात्माओं, अतिथियों, मातृशक्ति एवं धर्मप्रेमी बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा ने किया।