दुर्लभ मानव जीवन का उद्देश्य भौतिक सुख नहीं, आत्मकल्याण और कर्मों की निर्जरा है, एकांत में स्वयं से करें जीवन के उद्देश्य का सवालउदयपुर।
वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में सोमवार को आयोजित नियमित धर्मसभा में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने जीवन के वास्तविक उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य जीवन अनमोल अवसर है।
इसे केवल भौतिक सुख-सुविधाओं में व्यतीत करने के बजाय आत्मा की पहचान, दोषों के परिष्कार और कर्मों की निर्जरा में लगाना चाहिए।साध्वीश्री ने कहा कि जीवन को सार्थक बनाने के लिए प्रतिदिन पुस्तक, आंख और मन को पढ़ना जरूरी है।
व्यक्ति को एकांत में बैठकर स्वयं से पूछना चाहिए कि आखिर इस दुर्लभ जीवन का उद्देश्य क्या है? आज इंसान सब कुछ छोड़ सकता है, लेकिन मोबाइल नहीं छोड़ता।
जबकि आंखें ही नहीं हों तो मोबाइल किस काम का। तन और मन स्वस्थ हैं, तभी दुनिया की तमाम सुविधाओं का महत्व है।