मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 15 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

शबाबे अहल्ले सुन्नत ग्रुप द्वारा तीसरा सामुहिक निकाह रविवार को

उदयपुर। शबाबे अहल्ले सुन्नत ग्रुप द्वारा तृतीय अजीमुश्शान इत्जेमाई (सामूहिक निकाह) रविवार 15 नवम्बर को सुभाष चौक के समीप कचेली तेली समाज के नोहरे में आयोजित होगा।

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। शबाबे अहल्ले सुन्नत ग्रुप द्वारा तृतीय अजीमुश्शान इत्जेमाई (सामूहिक निकाह) रविवार 15 नवम्बर को सुभाष चौक के समीप कचेली तेली समाज के नोहरे में आयोजित होगा। मीडिया प्रभारी अब्दुल अजीज सिंधी ने बताया कि शबाबे अहल्ले सुन्नत ग्रुप की ओर हर साल की तरह इस साल भी 11जोडों का सामुहिक निकाह होगा।

सुबह 11 बजे सभी दुल्हा, दुल्हन को मस्जिद के इमाम मोहम्मद इश्हाक अकबरी नोहरे में निकाह कुबूल करायेंगे। सुबह 10 बजे चिश्तिया स्कूल मस्जिद चौक मल्लातलाई से सभी जोड़े रवाना होकर कचेली तेली समाज के नोहरे में पहुंचेंगे जहां निकाह की रस्म होगी ।

सभी मेहमानों का नोहरे में स्वागत किया जायेगा। सभी मेहमानों के लिए चाय, नाश्ता, भोजन की व्यवस्था होगी।