उदयपुर। संगीत, प्रेम और आपसी सामंजस्य के खूबसूरत संगम के साथ आज 14 नवंबर को सुरों की मंडली संस्था, उदयपुर की ओर से 'कपल्स म्यूजिकल प्रोग्राम' का आयोजन किया जाएगा।
सुबह 10:30 बजे अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में शहर की विभिन्न जोड़ियां अपनी गायन प्रस्तुतियों से संगीतमय माहौल सजाएंगी।संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम में उदयपुर नगर निगम के महापौर पारस सिंघवी बतौर मुख्य अतिथि पधारेंगे।
वहीं, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।उन्होंने बताया कि सुरों की मंडली का उद्देश्य संगीत प्रेमियों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक जुड़ाव का आनंद ले सकें।
कपल्स म्यूजिकल प्रोग्राम इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने की एक विशेष पहल है, जिसमें जोड़ियां प्रस्तुतियां देंगी।आयोजन टीम की सदस्य हेमा जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न जोड़ियां अपनी पसंद के लोकप्रिय गीतों पर युगल प्रस्तुतियां देंगी।
कार्यक्रम को आकर्षक और यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। संगीत, मनोरंजन और उत्साह से भरपूर यह आयोजन प्रतिभागियों के लिए यादगार अनुभव रहेगा।एच. क़ाज़ी ने बताया कि संगीत दिलों को जोड़ने और रिश्तों में नई ऊर्जा भरने का सशक्त माध्यम है।
इस आयोजन के जरिए जोड़ियों को एक साथ मंच साझा करने, अपनी गायन प्रतिभा प्रदर्शित करने और खूबसूरत यादें संजोने का अवसर मिलेगा।राजकुमार बापना ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि संगीत के माध्यम से प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक खुशियों को प्रोत्साहित करना भी है।
कार्यक्रम में प्रस्तुत होने वाला हर गीत और हर सुर इस संगीतमय मिलन को विशेष बनाएगा। सुरों की मंडली संस्था ने शहर के सभी संगीत प्रेमियों एवं कपल्स से कार्यक्रम में शामिल होकर इस संगीतमय आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
