मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

निर्वाचन प्रक्रिया के हर चरण में सजगता बरतने के निर्देश

मुख्य बिंदु
  • पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण जिला परिषद सभागार में आयोजित हुआ।
  • जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण में अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, दायित्वों एवं नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
  • इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे।
  • जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की जमीनी कड़ी हैं, इसलिए निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक अधिकारी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
  • उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में निष्पक्षता, पारदर्शिता और नियमों का अक्षरशः पालन सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
  • उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे निर्वाचन से संबंधित सभी प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं का गहन अध्ययन कर लें, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी स्थिति में निर्णय लेने में कठिनाई नहीं हो।
WAf𝕏TGin✉🖨
रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

उदयपुर। पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण जिला परिषद सभागार में आयोजित हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण में अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, दायित्वों एवं नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे।जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की जमीनी कड़ी हैं, इसलिए निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक अधिकारी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में निष्पक्षता, पारदर्शिता और नियमों का अक्षरशः पालन सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे निर्वाचन से संबंधित सभी प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं का गहन अध्ययन कर लें, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी स्थिति में निर्णय लेने में कठिनाई नहीं हो।उन्होंने कहा कि रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालते हैं।

नामांकन से लेकर जांच, नाम वापसी, मतदान और मतगणना तक प्रत्येक चरण में निर्धारित नियमों एवं निर्देशों की पालना सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है।

उन्हों ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या अस्पष्टता की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए तथा प्रत्येक कार्य का विधिवत रिकॉर्ड संधारित किया जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने का आह्वान करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया जितनी सुव्यवस्थित और नियमबद्ध होगी, उतना ही आमजन का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होगा।

उन्होंने अधिकारियों से निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन में समन्वय के साथ कार्य करने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने को कहा।प्रशिक्षण के दौरान एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा तथा राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. महामायाप्रसाद चौबीसा ने रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी।

अधिकारियों की भूमिका, निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों तथा दायित्वों से संबंधित विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर सभी रिटर्निंग अधिकारी तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित रहे।