मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 14 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

भगवान बिरसा मुंडा जयंती का राज्य स्तरीय समारोह 23 को बेणेश्वर में, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आएंगे

उदयपुर। 15 नवम्बर 2026 को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित जनजातीय गौरव पखवाडा के तहत 23 नवम्बर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम बेणेश्वर धाम, डूंगरपुर में आयोजित होगा जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर

WAf𝕏TGin✉🖨
भगवान बिरसा मुंडा जयंती का राज्य स्तरीय समारोह 23 को बेणेश्वर में, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आएंगे

उदयपुर। 15 नवम्बर 2026 को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित जनजातीय गौरव पखवाडा के तहत 23 नवम्बर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम बेणेश्वर धाम, डूंगरपुर में आयोजित होगा जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।

भाजपा जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने बताया कि जनजातीय गौरव पखवाडा के तहत राज्य के सभी जनजाति बहुल जिलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य राज्य स्तरीय समारोह बेणेश्वर धाम, डूंगरपुर में आयोजित करने का निर्णय किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। इनके अलावा मंत्री व विधायकगण भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

डॉ रावत ने बताया कि 15 नवम्बर को संसद भवन तथा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

देशभर में धरती आबा जनभागीदारी अभियान, स्वास्थ्य पोषण सेवा संगम और छात्रवृत्ति शिविरों के माध्यम से जनजातीय नागरिकों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

सांसद रावत ने कहा कि भाजपा के लिए जनजातीय समाज वोट बैंक नहीं, भारत की आत्मा है। एकमात्र भाजपा सरकार ही कहती है कि भारत के संसाधन पर पहला अधिकार गरीबों का है जबकि कांग्रेस सरकार कहती है कि भारत के संसाधन पर पहला अधिकार केवल मुस्लिमों का है।

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र से मोदी सरकार जनजातीय समाज को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दे रही है, और यह समाज आज विकसित भारत का मज़बूत आधार बन रहा है।

सांसद डॉ रावत ने सभी से आग्रह किया कि 15 नवम्बर को अपने गांव, मंडल और जिले में भगवान बिरसा मुंडा और अपने क्षेत्र के जनजातीय नायकों को श्रद्धांजलि दें।