मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

हरियाली अमावस्या के अवसर पर तामीरदारों को विशेष खीर-मालपुआ की सेवा

उदयपुर | मानव सेवा समिति द्वारा महाराणा भूपाल चिकित्सालय में तामीरदारों के लिए संचालित भोजनशाला में आज दिनांक 12.08.2026 संध्या 5 से 7 बजे

उदयपुर | मानव सेवा समिति द्वारा महाराणा भूपाल चिकित्सालय में तामीरदारों के लिए संचालित भोजनशाला में आज दिनांक 12. 08.

WAf𝕏TGin✉🖨
हरियाली अमावस्या के अवसर पर तामीरदारों को विशेष खीर-मालपुआ की सेवा

उदयपुर | मानव सेवा समिति द्वारा महाराणा भूपाल चिकित्सालय में तामीरदारों के लिए संचालित भोजनशाला में आज दिनांक 12.08.2026 संध्या 5 से 7 बजे कुल 230 परिजनों को हरियाली अमावस्या के अवसर पर खीर-मालपुआ का विशेष भोजन परोसा गया।

मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने बताया कि आज का भोजन पदम सिंह भंडारी के द्वारा स्व. श्रीमती सुशीला भंडारी की स्मृति में कराया गया। भोजन का राशन सेवार्थ संस्था तथा मालपुआ भगवत सिंह जी सिसोदिया (अंकित फार्मा) के सहयोग से प्राप्त हुआ। इस प्रयोजन का विशेष महत्व यह है कि प्रिय जन के अस्पताल में भर्ती होने से उनके परिवार जन इस मेवाड़ उत्सव से वांछित ना रहे।

इस अवसर पर शिवरतन तिवारो (मानव सेवा समिति), श्रीमती सीता शर्मा (सदस्य एवं भामाशाह), भगवत सिंह सिसोदिया (अंकित फार्मा) एवं अन्य सेवार्थी सदस्य उपस्थित रहे।