मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 12 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

1500 साल पुराने मुगलकालीन सिक्के, ब्रिटिश दौर के मेडल और रियासतकालीन दुर्लभ ताले होंगे आकर्षण का केंद्र, अशोका ग्रीन में तीन दिवसीय भव्य मुद्रा प्रदर्शनी 13 से 15 नवंबर तक

उदयपुर। इतिहास, पुरातत्व और प्राचीन वस्तुओं के संग्रह में रुचि रखने वालों के लिए उदयपुर में एक खास आयोजन होने जा रहा है।

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। इतिहास, पुरातत्व और प्राचीन वस्तुओं के संग्रह में रुचि रखने वालों के लिए उदयपुर में एक खास आयोजन होने जा रहा है।

शोभागपुरा सौ फीट रोड़ जैन ट्रांसपोर्ट के सामनें स्थित अशोका ग्रीन में 13 से 15 नवंबर तक तीन दिवसीय मुद्रा एवं दुर्लभ संग्रहणीय वस्तुओं की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न हिस्सों से आए संग्रहकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक महत्व की अनमोल और दुर्लभ वस्तुओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शनी में पहली बार कई ऐसी प्राचीन वस्तुएं देखने को मिलेंगी, जो अपने दौर के इतिहास, संस्कृति और शिल्पकला की अनूठी कहानी बयां करेंगी।प्रदर्शनी का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 1500 वर्ष पुराने मुगलकालीन सिक्के और बर्तन होंगे।

इनके साथ ही ब्रिटिश शासनकाल के दुर्लभ मेडल, पानी में तैरने वाले विशेष पत्थर तथा मेवाड़ सहित विभिन्न रियासतों के दौर में इस्तेमाल होने वाले प्राचीन ताले भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

इन ऐतिहासिक वस्तुओं को देखकर लोगों को पुराने समय की मुद्रा व्यवस्था, रहन-सहन, तकनीक और शिल्पकला की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।आयोजक संदीप जैन ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में गुजरात, दक्षिण भारत, हरियाणा और पंजाब सहित देश के विभिन्न राज्यों से एग्जीबिटर्स भाग लेने पहुंचेंगे।

इनके पास मौजूद दुर्लभ सिक्कों, ऐतिहासिक मेडल और प्राचीन वस्तुओं का संग्रह प्रदर्शनी को विशेष पहचान देगा।

यह आयोजन केवल सिक्कों के शौकीनों के लिए ही नहीं, बल्कि इतिहास प्रेमियों, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और प्राचीन वस्तुओं के संग्रह में रुचि रखने वाले आम लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में आने वाले लोग इन दुर्लभ वस्तुओं को नजदीक से देखने और उनके ऐतिहासिक महत्व को समझने के साथ-साथ अपनी पसंद की वस्तुओं की खरीद-बिक्री भी कर सकेंगे।

इससे पुराने सिक्कों और ऐतिहासिक संग्रहणीय वस्तुओं के संग्रहकर्ताओं को आपस में जुड़ने तथा अपने संग्रह को विस्तार देने का अवसर मिलेगा।प्रदर्शनी का उद्घाटन 13 नवंबर को सुबह 10 बजे अशोका ग्रीन में होगा।

15 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में शहरवासियों को इतिहास के अनमोल पन्नों को दुर्लभ सिक्कों और प्राचीन वस्तुओं के माध्यम से करीब से जानने का अनूठा अवसर मिलेगा।