मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 10 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

माता वैष्णोदेवी के दरबार में शीश नवाने पहुंचे राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, मंदिर विकास कार्यों की सराहना की

उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया ने मंगलवार को उदयपुर प्रवास के दौरान नाथद्वारा रोड स्थित माता वैष्णोदेवी मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए।

WAf𝕏TGin✉🖨
माता वैष्णोदेवी के दरबार में शीश नवाने पहुंचे राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, मंदिर विकास कार्यों की सराहना की

उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया ने मंगलवार को उदयपुर प्रवास के दौरान नाथद्वारा रोड स्थित माता वैष्णोदेवी मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए।

उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं अभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने राज्यपाल का पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

राज्यपाल ने मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता वैष्णोदेवी का पूजन किया और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में करवाए जा रहे विकास कार्यों, सौंदर्यीकरण एवं भोजनशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए मीरा दरबार ट्रस्ट के श्री सुनील खत्री द्वारा की जा रही सेवाओं की सराहना की।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल हमारी संस्कृति, परंपराओं और आस्था के जीवंत प्रतीक हैं।

ऐसे केंद्र समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ सेवा और संस्कारों की भावना को भी मजबूत करते हैं।दर्शन के पश्चात राज्यपाल ने मंदिर परिसर स्थित भोजनशाला का अवलोकन किया तथा वहां उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि धार्मिक स्थल हमारी संस्कृति की रीढ़ हैं।

ऐसे पवित्र स्थानों पर पहुंचकर आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने माता रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।