उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा प्रति माह आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ के अंतर्गत रविवार 6 सितम्बर को सायं 7 बजे ‘मीता! पंचलैट वाले’ नाटक का मंचन शिल्पग्राम उदयपुर स्थित दर्पण सभागार में किया जाएगा। इस नाटक का लेखन एवं प्रस्तुति बरेली के लव तोमर द्वारा की जाएगी। इस कार्यक्रम में आमजन का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। यह जानकारी पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने दी।
शिल्पग्राम में आज होगा ‘मीता! पंचलैट वाले’ नाटक का मंचन
उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा प्रति माह आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ के अंतर्गत रविवार 6 सितम्बर को सायं 7
