मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

यूटीसीएल-4 में बरसा चौकों-छक्कों का रोमांच, जीत के लिए टीमों में दिखी जोरदार टक्कर

राजकमल, अप्सरा और कमल थंडर बोल्ट्स का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति के तत्वावधान में ओपेरा गार्डन एंड बैंक्वेट में चल रही तीन दिवसीय उदयपुर टेंट क्रिकेट लीग-4 के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों की धूम रही।
  • बल्लेबाजों ने चौकों-छक्कों की बरसात की, वहीं गेंदबाजों ने भी अहम मौकों पर विकेट चटकाकर मुकाबलों का रुख बदला।
  • दिनभर खेले गए मुकाबलों में टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।
  • समिति अध्यक्ष सुधीर चावत ने बताया कि दूसरे दिन कई मुकाबलों में अंतिम ओवर तक रोमांच बना रहा।
  • पहले मुकाबले में नसीब गोल्डन ईगल्स ने 7.
  • 3 ओवर में 9 विकेट पर 51 रन बनाए।
WAf𝕏TGin✉🖨
यूटीसीएल-4 में बरसा चौकों-छक्कों का रोमांच, जीत के लिए टीमों में दिखी जोरदार टक्कर

उदयपुर। राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति के तत्वावधान में ओपेरा गार्डन एंड बैंक्वेट में चल रही तीन दिवसीय उदयपुर टेंट क्रिकेट लीग-4 के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों की धूम रही।

बल्लेबाजों ने चौकों-छक्कों की बरसात की, वहीं गेंदबाजों ने भी अहम मौकों पर विकेट चटकाकर मुकाबलों का रुख बदला।

दिनभर खेले गए मुकाबलों में टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।समिति अध्यक्ष सुधीर चावत ने बताया कि दूसरे दिन कई मुकाबलों में अंतिम ओवर तक रोमांच बना रहा।

पहले मुकाबले में नसीब गोल्डन ईगल्स ने 7.3 ओवर में 9 विकेट पर 51 रन बनाए।

जवाब में सिंघल राइजिंग स्टार्स ने 5.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 52 रन बनाए और 6 विकेट से जीत दर्ज की।महामंत्री सुनील हिंगड़ ने बताया कि इसके बाद कमल थंडर बोल्ट्स ने 8 ओवर में 5 विकेट पर 92 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

जवाब में तिरुपति रॉयल चौलेंजर्स की टीम 8 ओवर में 6 विकेट पर 73 रन ही बना सकी।

कमल थंडर बोल्ट्स ने यह मुकाबला 19 रन से अपने नाम किया।खोखावत पावर हिटर्स ने 8 ओवर में 6 विकेट पर 77 रन बनाए, जिसके जवाब में राजकमल सुपर किंग्स ने 6.5 ओवर में 83 रन बनाकर 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

एक अन्य मुकाबले में सजावट नाइट राइडर्स के 76 रन के जवाब में अप्सरा एवेंजर्स ने 6.3 ओवर में 80 रन बनाकर 4 विकेट से जीत दर्ज की।महामंत्री कमलेश पोखरना ने बताया कि राजकमल सुपर किंग्स ने सिंघल राइजिंग स्टार्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 85 रन बनाए।

जवाब में सिंघल राइजिंग स्टार्स की टीम 8 ओवर में 6 विकेट पर 53 रन ही बना सकी और राजकमल ने 32 रन से मुकाबला जीत लिया।तिरुपति रॉयल चौलेंजर्स की टीम 8 ओवर में 6 विकेट पर 42 रन ही बना सकी।

जवाब में अप्सरा एवेंजर्स ने 4.1 ओवर में 46 रन बनाकर 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की।सचिव भूपेन्द्र जैन ने बताया कि कमल थंडर बोल्ट्स ने कड़ो संघर्ष के बाद सजावट नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हराया।

इस मुकाबले में प्रांजल जैन ने 38 रन की शानदार पारी खेलने के साथ एक विकेट भी हासिल किया। वहीं अप्सरा एवेंजर्स ने तिरुपति रॉयल चौलेंजर्स को 7 विकेट से हराया, जिसमें सोनल खाब्या ने एक विकेट लिया।राजकमल सुपर किंग्स ने सिंघल राइजिंग स्टार्स को 32 रन से शिकस्त दी।

इस जीत में मयंक शर्मा ने 39 रन की बेहतरीन पारी खेली।

इसके बाद अप्सरा एवेंजर्स ने सजावट नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हराया, जिसमें सिद्धार्थ चावत ने 38 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।अन्य मुकाबलों में राजकमल सुपर किंग्स ने खोखावत पावर हिटर्स को 6 विकेट से हराया।

गौरव शर्मा ने 36 रन बनाने के साथ 2 विकेट लेकर शानदार हरफनमौला प्रदर्शन किया। कमल थंडर बोल्ट्स ने तिरुपति रॉयल चौलेंजर्स को 19 रन से हराया, जिसमें रितिक पंचोली ने 22 रन का योगदान दिया।

दिन के अंतिम मुकाबले में सिंघल राइजिंग स्टार्स ने नसीब गोल्डन ईगल्स को 5 विकेट से पराजित किया। यशवर्धन कुमावत ने 11 रन बनाने के साथ 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

यूटीसीएल-4 के मुकाबलों में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और टीमों की आक्रामक रणनीति ने प्रतियोगिता का रोमांच और बढ़़ा दिया है।

महेन्द्र जैन ने बताया कि इस टुर्नामेन्ट की आयोजन समिति में सिद्धार्थ चावत,प्रतीक सिंघल,गौरव शर्मा,दीपक खाब्या सहित अनिल वैद,महेश प्रजापत,रमेश माली,घनश्याम दरक,अनीश चौधरी,प्रदीप कुमावत का अमूल्य सहयोग रहा।