मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सत्य धर्म अपनाकर जीवन से दूर करें झूठ, कपट और परनिंदा

उदयपुर। महावीर भवन, सेक्टर-14 में पर्युषण पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पर्युषण पर्व के पंचम दिन उत्तम सत्य धर्म दिवस के अवसर पर प्रातः श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई।

WAf𝕏TGin🖨
सत्य धर्म अपनाकर जीवन से दूर करें झूठ, कपट और परनिंदा

उदयपुर। महावीर भवन, सेक्टर-14 में पर्युषण पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

पर्युषण पर्व के पंचम दिन उत्तम सत्य धर्म दिवस के अवसर पर प्रातः श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई।

शांतिधारा का पुण्यार्जन रोशन लाल मुंडलिया परिवार को प्राप्त हुआ।धर्मसभा में पंडित रविकीर्ति जी ने कहा कि कठोर वचनों, परनिंदा, कपट और झूठ का त्याग करना ही उत्तम सत्य धर्म है।

उन्होंने कहा कि सत्य केवल वाणी की शुद्धता तक सीमित नहीं है, बल्कि विचार और आचरण की पवित्रता भी सत्य धर्म का महत्वपूर्ण अंग है।

अपने वास्तविक स्वरूप यानी आत्मा को पहचानकर उसी में लीन हो जाना ही परम सत्य है।इस अवसर पर सौधर्म इंद्र-इंद्राणी निर्मलकुमार एवं प्रमिला देवी झाझनावत के सानिध्य में पूजा-अर्चना सहित सभी मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हुए।

ट्रस्ट अध्यक्ष भंवरलाल मुंडलिया एवं महामंत्री भूरीलाल जैन ने पर्युषण पर्व में शांतिधारा एवं सौधर्म इंद्र-इंद्राणी का पुण्यार्जन करने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया।सुगंध दशमी पर होगा विशेष आयोजन-पर्युषण पर्व के तहत कल सुगंध दशमी के अवसर पर जिनालय में धूप-ध्यान का विशेष आयोजन किया जाएगा।

इसके पश्चात गोवर्धन एंड पार्टी द्वारा विशाल भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।