मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

ध्यानोदय तीर्थ में दशलक्षण महापर्व के छठे दिन गूंजा भक्ति का स्वर, पंचामृत महाभिषेक व शांतिधारा में उमड़े श्रद्धालु,आज सजेगी भव्य भक्ति संध्या

उदयपुर। बलीचा स्थित ध्यानोदय तीर्थ (श्री सुप्रकाशमति ध्यान केंद्र) में चल रहे दशलक्षण महापर्व के छठे दिन उत्तम सत्य धर्म के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला।

WAf𝕏TGin🖨
ध्यानोदय तीर्थ में दशलक्षण महापर्व के छठे दिन गूंजा भक्ति का स्वर, पंचामृत महाभिषेक व शांतिधारा में उमड़े श्रद्धालु,आज सजेगी भव्य भक्ति संध्या

उदयपुर। बलीचा स्थित ध्यानोदय तीर्थ (श्री सुप्रकाशमति ध्यान केंद्र) में चल रहे दशलक्षण महापर्व के छठे दिन उत्तम सत्य धर्म के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला।

प्रातःकाल भव्य पंचामृत महाभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ भगवान का अभिषेक कर आराधना की।

महाभिषेक के दौरान तीर्थ परिसर का वातावरण भक्तिमय हो उठा।विश्व शांति एवं सर्वजीव मंगल की भावना से तीर्थ के तीनों मूलनायक जिनालयों में विशेष शांतिधारा की गई।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना, अभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर धर्मलाभ लिया।

आज के सौधर्म इंद्र बनने का पुण्यार्जन केशवलाल-कमला, दिलीप-सुमित्रा, नीलाक्षी एवं धैर्य गोदावत परिवार ने प्राप्त किया।शांतिधारा का पुण्यार्जन मनोहरबाई, उमेश-आशा, हिमांशु, मोनील, इशिका, हिमांशी, सागर एवं प्रांजल जावरिया परिवार; कांतिलाल, दीपक-शिल्पा जैन परिवार, खेरोट; हरीश-मंजू, मोहित-रानू, प्रिया-चिराग एवं मेहरांस मनावत परिवार; धर्मेंद्र-सुरेखा, मोनील एवं कनिष्का रोडावत परिवार तथा जम्बू-आशा, धवल-पल्लवी एवं लक्ष्य कंठालिया परिवार ने प्राप्त किया।राष्ट्रसंत गणिनी आर्यिका 105 श्री सुप्रकाश मति माताजी ने अहमदाबाद से लाइव प्रवचन के माध्यम से उत्तम सत्य धर्म की व्याख्या की।

उन्होंने कहा कि सत्य केवल सच बोलने तक सीमित नहीं है। जैन दर्शन में वस्तु के स्वभाव को जैसा है, वैसा ही जानना और मानना उत्तम सत्य है।उन्होंने कहा कि मनुष्य जब तक नाशवान शरीर को अपना मानता रहेगा, तब तक असत्य के भ्रम में रहेगा।

अपनी अविनाशी आत्मा को पहचानना ही परम सत्य की ओर पहला कदम है।उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि दशलक्षण महापर्व के दौरान संकल्प लें कि किसी को धोखा नहीं देंगे, कटु वचन नहीं बोलेंगे और अपनी आत्मा के वास्तविक स्वरूप को पहचानने का निरंतर प्रयास करेंगे।सोमवार को सजेगी भव्य भक्ति संध्या-सुगंध दशमी के अवसर पर 21 सितंबर सोमवार को शाम 7 बजे ध्यानोदय तीर्थ में भव्य भक्ति संध्या आयोजित होगी।

प्रसिद्ध गीतकार शैलेश लोढ़ा एवं पार्टी विशेष प्रस्तुति देंगे।कार्यक्रम में जतिन गांधी, उप आयुक्त, देवस्थान विभाग; गजेंद्र सामर, अध्यक्ष, मार्बल एसोसिएशन उदयपुर तथा मुकेश अचलिया, प्रसिद्ध रियल एस्टेट व्यवसायी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।आयोजन के मुख्य संयोजक दीपक जैन, प्रतापगढ़ एवं अनिल दोशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय सुप्रकाश ज्योति मंच हैं।

चेयरमैन ओम गोदावत एवं महामंत्री अरविंद पाडलिया सहित ट्रस्ट मंडल एवं आयोजन समिति के सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।सांयकालीन संगीतमय आरती के पुण्यार्जक के रूप में ओमप्रकाश-इंदु, हर्षिता एवं चिन्मय गोदावत परिवार धर्मलाभ लेंगे।

ट्रस्ट मंडल ने सभी पुण्यार्जक परिवारों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं की अनुमोदना करते हुए दशलक्षण महापर्व की मंगलमय आराधना की शुभकामनाएं दीं।