मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मुनि आदित्य सागर जी को श्रीफल भेंट कर वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी का दिया न्यौता

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दिगम्बर जैन मुनि श्री 108 आदित्य सागर जी

WAf𝕏TGin✉🖨
मुनि आदित्य सागर जी को श्रीफल भेंट कर वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी का दिया न्यौता

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दिगम्बर जैन मुनि श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज को श्रीफल भेंट कर संस्थान के नव निर्मित वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में पधारकर आशीर्वाद प्रदान करने का निमंत्रण दिया। इस दौरान मुनि श्री अप्रमित सागर जी एवं मुनि श्री सहज सागर जी को भी नमन कर आशीर्वाद लिया।

मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए नारायण सेवा संस्थान की दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं मानव सेवा की गतिविधियों की सराहना की और सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संस्थान के जनसंपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़, संयोजक महिम जैन, दिलीप सिंह, जगदीश डांगी, दिनेश सोनी, शंकर वैष्णव सहित दिगम्बर जैन समाज के प्रीतेश जैन, सी.पी. भोपावत, कमल जैन, शिरीष जैन एवं हितेश जैन उपस्थित रहे।