मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आबकारी आयुक्त के निर्देशन में कार्रवाई जारी

प्रदेश में 67 लाख से अधिक की अंग्रेजी मदिरा जब्त, 535 अभियोग दर्ज

मुख्य बिंदु
  • आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए 14 से 30 सितंबर तक जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही जारी है।
  • प्रदेश में वाॅश, हथकड़ मदिरा सहित अन्य राज्य की मदिरा पर भी कार्रवाई के तहत 67 लाख 59 हजार रूपए से अधिक की अंग्रेजी मदिरा जब्त करते हुए 535 अभियोग दर्ज किए गए है।
  • 189 गिरफ्तार, 22 वाहन सीजआबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 17 सितंबर 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 535 अभियोग दर्ज किए गए है।
  • प्रदेश में देशी मदिरा 3 लाख 68 हजार 159 रूपए लागत की 1358 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा 67 लाख 59 हजार 970 रूपए की 6760 लीटर, बीयर 78 हजार 962 रूपए की 364 लीटर, हथकड़ शराब 4161 लीटर एवं स्प्रिट 350 लीटर जब्त किया गया है।
  • इसी क्रम में वाॅश एक लाख 55 हजार 940 लीटर नष्ट किया गया है।
WAf𝕏TGin🖨
आबकारी आयुक्त के निर्देशन में कार्रवाई जारी

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए 14 से 30 सितंबर तक जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही जारी है।

प्रदेश में वाॅश, हथकड़ मदिरा सहित अन्य राज्य की मदिरा पर भी कार्रवाई के तहत 67 लाख 59 हजार रूपए से अधिक की अंग्रेजी मदिरा जब्त करते हुए 535 अभियोग दर्ज किए गए है।189 गिरफ्तार, 22 वाहन सीजआबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 17 सितंबर 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 535 अभियोग दर्ज किए गए है।

प्रदेश में देशी मदिरा 3 लाख 68 हजार 159 रूपए लागत की 1358 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा 67 लाख 59 हजार 970 रूपए की 6760 लीटर, बीयर 78 हजार 962 रूपए की 364 लीटर, हथकड़ शराब 4161 लीटर एवं स्प्रिट 350 लीटर जब्त किया गया है।

इसी क्रम में वाॅश एक लाख 55 हजार 940 लीटर नष्ट किया गया है।

प्रदेश में अभियान के तहत एक बड़ा वाहन, 2 चार पहिया वाहन, 19 दुपहिया वाहन सहित 22 वाहन जब्त किए है साथ ही अवैध मदिरा से संबंधित 189 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।अवैध अंग्रेजी मदिरा जब्त, वाॅश व भट्टियां नष्टप्रदेश में आबकारी निरोधक दलों की कार्रवाई के तहत जयपुर शहर में आबकारी टीम की कार्रवाई में रामनगर मेट्रो स्टेशन के समीप टाटा नेक्सन कार से 36 बोतल विभिन्न ब्रांड की इंपोर्टेड अंग्रेजी मदिरा जब्त कर अभियुक्त मंदीप प्रजापत एवं रोहित विजयवर्गीय को गिरफ्तार किया।

मालवीय नगर मुख्य मार्ग पर कार से 10 बोतल ग्लेनलिवेट ब्रांड की इंपोर्टेड अंग्रेजी मदिरा जब्त कर अभियुक्त निमिष लांबा को गिरफ्तार किया गया।

मदर टेरेसा नगर, मालवीय नगर से रिहायषी मकान से 44 बोतल विभिन्न ब्रांड की इंपोर्टेड मदिरा फोर सेल इन हरियाणा एवं गोवा जब्त कर अभियुक्त रितेष लांबा को गिरफ्तार किया गया।

जयपुर में एक अन्य कार्रवाई में 83 पव्वे नकली जामुन मेजिक मोमेंट्स के नकली होलोग्राम, स्टीकर सहित 48 पव्वे राॅयल स्टेग फोर सेल इन पंजाब, 48 पव्वे घुमर एवं 23 पव्वे जीएसएम बरामद कर अभियोग दर्ज किया।

जोधपुर में दबिश कार्रवाई के तहत सरदारपुरा में 48 केन बीयर, 7 लीटर हथकड़ मदिरा, ओसियां में 48 पव्वे देशी मदिरा, जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र में 30 पव्वे देशी मदिरा जब्त करते हुए 200 लीटर वाॅश नष्ट किया।

जैसलमेर में 8 एवं पाली में 2 अभियोग दर्ज किए गए। श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में 2 हजार लीटर वाॅश एवं 2 भट्टियां नष्ट की।

रायसिंहनगर में 300 लीटर वाॅष, 2 भट्टियां नष्ट करते हुए 24 बोतल बीयर की जब्त की गई। अनूपगढ़ में एक आदतन अभियुक्त को गिरफ्तार किया।इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है।

समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।