उदयपुर। राज्य में सुशासन, जनसेवा और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी पहल की है।
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत 19 सितम्बर से 25 सितम्बर तक प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर सेवा सेतु अभियान के विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
पंचायती राज विभाग को इस अभियान का नोडल विभाग बनाया गया है।जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि इन शिविरों का समय सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक (या कार्य समाप्ति तक) रहेगा।
शिविरों में आमजन, विशेषकर किसानों, महिलाओं और युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।यह कार्य होंगे शिविरों मेंशिविरों में राजस्व विभाग से जुड़े अभिलेख और खातों का शुद्धिकरण, आपसी सहमति से खातों का विभाजन, रास्ते के प्रकरणों का निस्तारण, नामान्तरकरण (म्यूटेशन), सरकारी चारागाह और विभागीय भूमियों से अतिक्रमण हटाना, भूमिहीन किसानों को भूमि का आवंटन , गैर-खातेदारी से खातेदारी अधिकार प्रदान करना, सीमाज्ञान और पत्थरगढ़ी के मामलों का निस्तारण, आबादी विस्तार के लिए राजकीय भूमि का आवंटन या आरक्षण, सार्वजनिक व राजकीय प्रयोजन के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव ज,ाति, मूल निवास और हैसियत प्रमाण-पत्र जारी करना, फार्मर रजिस्ट्री का कार्य आदि संपादित किए जाएंगे।
इसके अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन आदि विभागों की सेवा भी उपलब्ध रहेंगी।