उदयपुर | भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आज की माहिती आवश्यकता यह है कि युवाओं में वैज्ञानिक सोच को विकसित करना - यह कहना था हिंदुस्तान जिंक के पूर्व सीईओ इंजीनियर अखिलेश जोशी का।
वे आज विज्ञान समिति एवं डॉक्टर डीएस कोठारी संस्थान द्वारा 59 वा अभियंता दिवस समारोह मैं बतौर मुख्य अतिथि अपना उद्बोधन दे रहे थे। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता डॉक्टर के एल तोतावत ने की।
संस्था गीत के पश्चात इंजीनियर एमपी जैन ने इंजीनियरस डे की महत्वत्ता पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए इंजीनियर आर चतुर में कहां की इंजीनियर की राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में आम भूमिका रही है तथा उनके योगदान को देश में संपूर्ण सम्मान मिला है।
आज के समारोह में विज्ञान समिति जुड़े 32 अभियंताओं का सम्मान करते हुए उनकी सेवाओं का उल्लेख किया गया समारोह में कुल प्रमुख डॉ के एल कोठारी, एस सी के वैद, अनिल गोधा, राजेंद्र खोखावत, विमल शर्मा, बी एल खमेसरा , आर के चतुर, महावीर प्रसाद जैन, अखिलेश जोशी, अशोक जैन, अरुण कोठारी, यशवंत बोलिया, सुभाष मेहता सहित समिति व शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
