मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उड़ान’ ने भरी नई ऊर्जा, 100 से अधिक प्रतिभागियों ने सीखा स्वस्थ और सार्थक जीवन का मंत्र

तीन दिवसीय वाइब्रेंट वॉरियर रिट्रीट का भव्य समापन, श्रीनाथजी के दर्शन के साथ भावपूर्ण हुआ समापन

WAf𝕏TGin✉🖨
उड़ान’ ने भरी नई ऊर्जा, 100 से अधिक प्रतिभागियों ने सीखा स्वस्थ और सार्थक जीवन का मंत्र

उदयपुर। वाइब्रेंट फिजियोथैरेपी फिटनेस एंड डाइट क्लिनिक, उदयपुर की संस्थापक एवं निदेशक डॉ. विनिता बघेला के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय वाइब्रेंट वॉरियर रिट्रीट-2026 का ट्रूली बाय शक्ति विलास, उदयपुर में सफलतापूर्वक समापन हुआ।

‘उड़ानकृहम मिलकर फिर से एक उड़ान भरेंगे’ विषय पर आयोजित इस विशेष आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से आए 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।तीन दिनों तक चले रिट्रीट में प्रतिभागियों ने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।

पहले दिन आत्ममंथन एवं स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित गतिविधियां हुईं, जबकि दूसरे दिन शरीर को स्वस्थ रखने वाली विभिन्न व्यावहारिक तकनीकों, भावनात्मक तनाव से मुक्ति की गतिविधियों तथा प्रेरणादायी जीवन यात्राओं को साझा किया गया।

इस दौरान छह प्रतिभागियों की संघर्ष और परिवर्तन की कहानियों ने सभी को प्रेरित किया। विशेष सम्मान समारोह के बाद भजन संध्या ने वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।रिट्रीट के तीसरे दिन सभी प्रतिभागी नाथद्वारा पहुंचे और श्रीनाथजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

देश-विदेश से आए प्रतिभागियों के लिए यह आध्यात्मिक यात्रा अत्यंत भावुक, प्रेरणादायी और अविस्मरणीय रही।डॉ. विनिता बघेला ने कहा कि यह आयोजन केवल विश्राम का अवसर नहीं, बल्कि स्वयं को नए सिरे से तैयार करने, नई ऊर्जा प्राप्त करने और जीवन से दोबारा जुड़ने की यात्रा था।

उन्होंने कहा कि 45 या 50 वर्ष की उम्र के बाद जीवन रुकता नहीं है, बल्कि सकारात्मक सोच और सही दिशा के साथ नई उड़ान हमेशा संभव है।वाइब्रेंट वॉरियर रिट्रीट-2026 ने यह संदेश दिया कि स्वास्थ्य का अर्थ केवल बीमारी या दर्द से मुक्ति नहीं, बल्कि सक्रिय, स्वतंत्र, प्रसन्न और संपूर्ण जीवन जीने की कला है।

आयोजन का मूल संदेश रहा,‘उड़ान, हम मिलकर फिर से एक उड़ान भरेंगे।’