मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

डाक मतपत्र प्रकोष्ठ के कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

श्रीगंगानगर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में जारी पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत शुक्रवार को डाक मतपत्र प्रकोष्ठ एवं

WAf𝕏TGin✉🖨
डाक मतपत्र प्रकोष्ठ के कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

श्रीगंगानगर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में जारी पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत शुक्रवार को डाक मतपत्र प्रकोष्ठ एवं सुविधा केन्द्र में आरओ स्तर पर कार्यरत प्रकोष्ठ कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।डाक मतपत्र एवं सुविधा प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी श्री विजय कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव 2026 के तहत जिले के समस्त रिटर्निंग अधिकारियों के स्तर पर संचालित डाक मतपत्र प्रकोष्ठ में नियुक्त कार्मिकों को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में संचालित प्रकोष्ठ में प्रशिक्षण दिया गया।

आवश्यक प्रशिक्षण के साथ-साथ अवगत करवाया गया कि पीओ द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ के लिये नियुक्त कार्मिकों द्वारा डाक मतपत्र संबंधित तहसील स्तर पर प्राप्त कर वहीं जमा करवाये जा सकते हैं।

इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुखमन सिंह जौहल, जिला उद्योग एवं वाणिजय केंद्र के महाप्रबंधक श्री दिनेश राजपुरोहित, तहसीलदार श्री गिरधारी लाल सहित अन्य मौजूद रहे।