मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

वंचित समाज इंसाफ पार्टी ने UPI शुल्क/MDR के मुद्दे पर जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा

उदयपुर। वंचित समाज इंसाफ पार्टी की ओर से UPI डिजिटल भुगतान से संबंधित Merchant Discount Rate (MDR) एवं छोटे व्यापारियों पर पड़ने वाले संभावित आर्थिक प्रभाव के संबंध में जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, उदयपुर के माध्यम

WAf𝕏TGin🖨
वंचित समाज इंसाफ पार्टी ने UPI शुल्क/MDR के मुद्दे पर जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा

उदयपुर। वंचित समाज इंसाफ पार्टी की ओर से UPI डिजिटल भुगतान से संबंधित Merchant Discount Rate (MDR) एवं छोटे व्यापारियों पर पड़ने वाले संभावित आर्थिक प्रभाव के संबंध में जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, उदयपुर के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि UPI डिजिटल भुगतान पर आम नागरिकों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त लेन-देन शुल्क न लिया जाए तथा छोटे दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों और लघु व्यापारियों पर MDR का अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। साथ ही UPI शुल्क एवं MDR से संबंधित नियमों को आम जनता और व्यापारियों के लिए स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराने की मांग की गई।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आज UPI आम नागरिकों और छोटे व्यापारियों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। इसलिए डिजिटल भुगतान व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिससे छोटे व्यापारियों की लागत और आर्थिक परेशानी न बढ़े।

इस अवसर पर वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष शोऐब सिंधी, प्रदेश अध्यक्ष नफ़ीस शेख एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महबूब साहब उपस्थित रहे।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आम जनता और छोटे व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संबंधित प्रशासन एवं सरकार तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है।