मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

तरंग क्लब द्वारा 82 वर्षीय बोदु राम जाट का अभिनंदन।

तरंग क्लब वरिष्ठ नागरिक मंच, सेक्टर -7 द्वारा जगन्नाथ धाम में भोदु राम जाट का जन्म दिन व अभिनंदन समारोह बहुत हर्षौल्लास का साथ मनाया गया। श्याम मठपाल ने सूचित किया की समारोह की अध्यक्षता देवराज खनगवाल द्वारा की गई।

WAf𝕏TGin🖨
तरंग क्लब द्वारा 82 वर्षीय बोदु राम जाट का अभिनंदन।

तरंग क्लब वरिष्ठ नागरिक मंच, सेक्टर -7 द्वारा जगन्नाथ धाम में भोदु राम जाट का जन्म दिन व अभिनंदन समारोह बहुत हर्षौल्लास का साथ मनाया गया।

श्याम मठपाल ने सूचित किया की समारोह की अध्यक्षता देवराज खनगवाल द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्रोचार के साथ हुआ।

स्वागत सम्बोधन डॉ बी पी सिंह द्वारा व धन्यवाद भूपेंद्र सिंह भाटी द्वारा किया गया। समारोह में बोदु राम जाट का पगड़ी व उपरना पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया ।

कार्यक्रम में सुरेश चंद्र गुप्ता, डॉ अनिल कुमार गुप्ता,आजाद सिंह बोलिया ,बलराम चौहान , व डॉ.महेश चंद्र मिश्रा ने अपने विचार रखे जिसमें बोदु राम जाट के व्यक्तित्व इस कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।आज के समारोह में बोदु राम ने अप जीवनचर्या ,शिक्षा,संघर्ष व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में जसवंत सिंह,भगवान लाल मीणा,मुकुंद बल्लभ शर्मा,श्याम मठपाल, डॉ लक्ष्मण लाल राठौड़,रमेश चंद्र खंडेलवाल,रणजीत सिंह शक्तावत व चांदमल छापरवाल उपस्थित रहे।छलाल संचालन श्याम मठपाल द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम का समापन हास्यासन व जलपान वितरण के साथ हुआ।